{"_id":"62015adb46a3e9359b545502","slug":"dengue-sting-continues-in-february-as-well-cases-increased-to-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फरवरी में भी डेंगू का डंक जारी, मामले बढ़कर हुए 33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फरवरी में भी डेंगू का डंक जारी, मामले बढ़कर हुए 33
Mon, 07 Feb 2022 11:16 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:16 PM IST
सार
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 5 फरवरी की अवधि में पिछले साल डेंगू का केवल एक मामला दर्ज किया गया था, जबकि 2020 में दो और 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में डेंगू के 33 नए मामले इस साल सामने आए हैं। फरवरी में भी डेंगू का डंक जारी है। इस दौरान डेगू के 10 नए मामले सामने आए हैं। यह बहुत ही चिंताजनक है, क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है, जब जनवरी और फरवरी में डेंगू का कहर इस कदर जारी है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 5 फरवरी की अवधि में पिछले साल डेंगू का केवल एक मामला दर्ज किया गया था, जबकि 2020 में दो और 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था। वेक्टर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच अधिक प्रभावी होते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक घटने लगती है।
विज्ञापन
पिछले साल 2021 में डेंगू के कुल 9,613 मामले राष्ट्रीय राजधानी में आए थे। जो कि 2015 के बाद से एक साल में दर्ज किए गए वेक्टर जनित बीमारी के सबसे अधिक मामले हैं, इस दौरान 23 मौतें भी दर्ज की गईं। इस साल 5 फरवरी तक डेंगू के कुल 33 मामले दर्ज किए गए, जिसमें पिछले एक सप्ताह में 10 नए मामले जुड़े।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से पहले के वर्षों में डेंगू के कुल मामले 4,431 (2016), 4,726 (2017), 2,798 (2018), 2,036 (2019) और 1,072 (2020) थे। इससे पहले 2015 में शहर में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था, जब अक्तूबर में ही डेंगू के 10,600 मामले आए थे, यह 1996 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारी का सबसे बड़ा प्रकोप था। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल अब तक मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है।