{"_id":"61c7adf4afb9c30e8c0c1df8","slug":"demand-for-masks-sanitizers-and-ayush-kwath-increased-by-40-percent-in-15-days-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 15 दिन में 40 फीसदी बढ़ी मास्क, सैनिटाइजर और आयुष क्वाथ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 15 दिन में 40 फीसदी बढ़ी मास्क, सैनिटाइजर और आयुष क्वाथ की मांग
Sun, 26 Dec 2021 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Dec 2021 05:19 AM IST
सार
राजधानी के दवा बाजार में तेजी से बढ़ी मांग, मल्टीविटामिन के अलावा ऑक्सीजन के छोटे सिलेंडर तक पर असर। भागीरथी पैलेस में पहुंचने लगे हैं ऑर्डर, दिल्ली ही नहीं नोएडा-गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर से मिल रही है एक जैसी मांग।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के साथ ही ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर राजधानी के दवा बाजार में उथल-पुथल मचाई है। स्थिति यह है कि बीते 15 दिन में ही दवा बाजार में दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर से मांग आना शुरू हो चुकी है। इसमें मास्क, सैनिटाइजर के अलावा आयुष कव्वाथ (काढ़ा) और मल्टी विटामिन की गोलियां तक शामिल हैं। इनके अलावा दवा बाजार में ऑक्सीजन के छोटे सिलेंडर (एक-एक लीटर) की मांग भी है।
विज्ञापन
भागीरथी पैलेस के दवा विक्रेता सुमित बसंल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले दो सप्ताह में सबसे अधिक मांग आई है। उन्होंने बताया कि दूसरी लहर निकलने के बाद सितंबर-अक्तूबर तक मास्क और सैनिटाइजर इत्यादि की मांग करीब न के बराबर होने लगी थी लेकिन ओमिक्रॉन की खबरें आने के करीब दो या तीन दिन बाद ही हमारे पास ऑर्डर आना शुरू हो चुके हैं। इन्हीं के साथ एक अन्य विक्रेता विवेक केटी बताते हैं कि इस बार ऑर्डर दूसरी लहर जितने बराबर ही आ रहे हैं। यहां दवाओं का थोक कारोबार होता है। दिल्ली के साथ साथ आसपास के ज्यादातर दुकानदार और व्यापारी यहीं से अधिकतर दवाओं के ऑर्डर देते हैं।
विज्ञापन
दवा विक्रेता संघ के प्रभाकर बताते हैं कि आठ दिसंबर के बाद से अब तक अनुमानित तौर पर 40 फीसदी से भी ज्यादा मास्क, सैनिटाइजर और आयुष क्वाथ की मांग बढ़ी है। आयुर्वेदिक काढ़े में ज्यादातर छोटे पाउच और 100 ग्राम के पैकेट की मांग अधिक है। इनके अलावा मल्टी विटामिन्स की गोलियां चूंकि पहले से ही बिक्री में रहती हैं। इसलिए भी दवा दुकानदार इन्हें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल राजधानी में ओमिक्रॉन का पहला मामला पांच दिसंबर को मिला था। तब से लेकर अब तक इनकी संख्या बढ़कर 79 हुई है। 10 दिसंबर के बाद ही राजधानी में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 0.10 फीसदी से अधिक निकली और अब यह 0.30 फीसदी तक पहुंच गई है।
री यूजेबल मास्क के ऑर्डर लाखों में
दवा विक्रेताओं का कहना है कि बाजार में अभी री यूजेबल यानी एक बार से अधिक इस्तेमाल होने वाले मास्क की मांग सबसे अधिक है। अगर सर्जिकल या नॉन मेडिकल इस्तेमाल वाले मास्क की तुलना करें तो री यूजेबल का ऑर्डर लाखों में है। वहीं सैनिटाइजर को लेकर बात करें तो बाजार में कई लिक्विड की मांग अधिक है। पहले जैली वाला पसंद किया जा रहा था लेकिन अब लिक्विड से ज्यादा लोग मांग रहे हैं। इसके बाद में पांच-पांच लीटर की बोतल भी आपूर्ति में है।