फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Demand for allotment of EWS category seat

Delhi News: ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीट आवंटित करने की मांग

Sun, 16 Nov 2025 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for allotment of EWS category seat
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध विभागों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीट आवंटित करने की मांग को लेकर फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस (विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। संगठन के चेयरमैन हंसराज सुमन के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होने के बाद से चार वर्षीय पाठ्यक्रम के तहत शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। स्नातक स्तर के चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ईडब्ल्यूएस सीटों के मिलने पर समाज के सभी कमजोर वर्गों के शिक्षकों को सामाजिक न्याय का लाभ होगा। शिक्षा मंत्रालय से सीटें मिलने के बाद कॉलेजों को फिर से रोस्टर रजिस्टर तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन से पास कराकर पदों को विज्ञापित कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed