फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhis longest and largest painting carved in Mahipalpur

600 मीटर लंबी पेंटिंग : निगम का दाव- महिपालपुर में उकेरी दिल्ली की सबसे लंबी और बड़ी चित्रकारी

Sun, 12 Dec 2021 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 04:58 AM IST
सार

प्रतियोगिता के माध्यम से निगम क्षेत्र में बनाई गई चित्रकारी, चित्रों से दिया जा रहे सामाजिक संदेश।

विज्ञापन
Delhis longest and largest painting carved in Mahipalpur
कलाकारी.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने महिपालपुर बाईपास रोड पर एक दीवार पर करीब 600 मीटर लंबी चित्रकारी बनाई है। निगम का दावा है कि यह दिल्ली की किसी दीवार पर बनी सबसे बड़ी चित्रकारी है।

विज्ञापन


दक्षिणी निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नजफगढ़ क्षेत्र के महिपालपुर बाईपास रोड पर एक सार्वजनिक दीवार पर भित्ति चित्र उकेरने की प्रतियोगिता का आयोजन कराया। यह प्रतियोगिता इसी महीने पहले सप्ताह में शुरू हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को वसंतकुंज स्थित वाटिका पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को11000 रुपया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 9000 रुपया, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7000 रुपया पुरस्कार स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी निगम में नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए महिपालपुर बाईपास रोड पर एक 600 मीटर लंबी सार्वजनिक दीवार को चुना गया। इस दीवार पर प्रतिभागियों ने 8 फुट 3 6 फुट की दीवार पर अपने-अपने भित्ति चित्र उकेरे।

इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, उनके द्वारा 215 चित्र उकेरे गए, जिन्हें 10,320 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। इस अवसर पर प्रमुख आरडब्ल्यूए और होटलों को होम कंपोस्टिंग, बायो मैथेनेशन प्लांट व कूड़े के प्रथक्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


इन चित्रों में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और गंदगी नहीं फैलाने को लेकर संदेश दिये गए है। दीवार अत्यंत सुंदर दिख रही है और यहां से आते-जाते लोग इस दीवार के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed