{"_id":"846eb96590e7fb346c9e0c56a1c5c08f","slug":"bjp-send-feelers-to-aap-says-open-to-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP के भाव बढ़े, कांग्रेस के बाद BJP ने कहा रास्ते खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP के भाव बढ़े, कांग्रेस के बाद BJP ने कहा रास्ते खुले
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनावों की वोटिंग के बाद यूं तो कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी, तीनों दलों ने जीत का दावा किया, लेकिन भारी मतदान ने खास तौर से अरविंद केजरीवाल के 'किंगमेकर' बनने की संभावनाओं को बल दिया है।
विज्ञापन
चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहीं शीला दीक्षित पहले ही कह चुकी थीं कि वक्त पड़ने पर वह केजरीवाल से हाथ मिलाने में परहेज नहीं दिखाएंगी। और अब भाजपा ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
चुनाव खत्म, केजरीवाल ने दिल्ली छोड़ी
विज्ञापन
भाजपा का दावा है कि अंतिम दिनों में नरेंद्र मोदी की रैलियों का काफी असर हुआ है, लेकिन पार्टी केजरीवाल की चुनौती को भी हल्के में नहीं लेना चाहती।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि पहली बार मुकाबले में उतरी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन दमदार रहा है।"
ऐन वक्त पर सीएम पद के दावेदार से हटाए गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि उनका दल 'एक जैसी सोच' वाले लोगों से हाथ मिलाने में को गुरेज नहीं करेगा।
रविवार को आएगा मोदी की पहली परीक्षा का परिणाम
भाजपा को इस बात का अहसास भी है कि वह नई दिल्ली सीट से शायद जीत न सके, जहां शीला दीक्षित, अरविंद केजरीवाल और विजेंद्र गुप्ता के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ।
पार्टी के एक नेता ने कहा, "कांग्रेस का कुछ भी हो जाए, लेकिन शीला दीक्षित अपने विधानसभा क्षेत्र से हारने जा रही हैं। पार्टी उस सीट से कोई उम्मीद नहीं रख रही।"
भाजपा दावा कर रही है कि वह अपने बूते दिल्ली में सरकार बनाएगी, लेकिन मतदाता के मिजाज के बारे में कुछ सटीक रूप से नहीं कहा जा सकता। खास तौर से 4 दिसंबर को हुए भारी मतदान ने इस ओर इशारा किया कि कुछ सीटों पर केजरीवाल की पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों के वोट काटे हैं।
हालांकि, आम आदमी पार्टी लगातार कह रही है कि वह भाजपा और कांग्रेस किसी से हाथ नहीं मिलाएगी।