फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   55-hour curfew in Delhi, roads deserted, freedom to leave what will remain open and what will be closed Learn

Curfew in Delhi: दिल्ली में लगा 55 घंटे का कर्फ्यू, सड़कें हुईं वीरान, निकलने की छूट, क्या रहेगा खुला और क्या बंद? जानें

Sat, 08 Jan 2022 10:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 08 Jan 2022 10:42 AM IST
सार

हमेशा व्यस्त रहने वाली दिल्ली की प्रसिद्ध जनपथ मार्केट सुनसान पड़ी है। एक ऑटो चालक ने बताया, “सुबह 6 बजे से सवारी का इंतज़ार कर रहा हूं लेकिन सवारी नहीं मिल रही। आज सवारी आएगी उसकी कुछ उम्मीद नहीं इसलिए मैं घर जा रहा हूं।”

विज्ञापन
55-hour curfew in Delhi, roads deserted, freedom to leave what will remain open and what will be closed Learn
दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू पर शनिवार को बंद जनपथ मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कर्फ्यू, बारिश और तेज सर्दी के बीच सड़कें बिल्कुल सुनसान हो गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस पहरा दे रही है।

विज्ञापन


हमेशा व्यस्त रहने वाली दिल्ली की प्रसिद्ध जनपथ मार्केट सुनसान पड़ी है। एक ऑटो चालक ने बताया, “सुबह 6 बजे से सवारी का इंतज़ार कर रहा हूं लेकिन सवारी नहीं मिल रही। आज सवारी आएगी उसकी कुछ उम्मीद नहीं इसलिए मैं घर जा रहा हूं।” शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान अगर कोई रेल या फिर विमान से यात्रा करने जा रहा है तो उसके पास यात्रा का टिकट होना आवश्यक है।

विज्ञापन

बाहर निकलने पर दिखाना होगा ई-पास

अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में ही लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति होगी। बाहर निकलने वालों को सरकार द्वारा जारी ई-पास या वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि बाजारों, सड़कों, कॉलोनियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो हम प्रवर्तन दस्तों की संख्या भी बढ़ाएंगे। अगर किसी को महत्वपूर्ण काम के लिए बाहर जाना है और अगर वह किसी भी छूट वाली श्रेणी में नहीं आता है, तो उसे दिल्ली सरकार द्वारा जारी ई-पास लेना होगा। ई-पास प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर आवेदन करना होगा।

ये लोग वैध आईडी दिखाकर यात्रा कर सकेंगे

इनके अलावा न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों, अदालत के कर्मचारियों, पत्रकारों और वकीलों को भी वैध पहचान पत्र, सेवा आईडी कार्ड, फोटो प्रवेश पास और अदालत प्रशासन द्वारा जारी अनुमति पत्र दिखाने पर यात्रा करने की अनुमति होगी। जिन अन्य लोगों को छूट दी गई है उनमें निजी चिकित्सा कर्मी जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स और अस्पतालों, नैदानिक केंद्रों, परीक्षण प्रयोगशालाओं, क्लीनिकों, फार्मेसियों, दवा कंपनियों और वैध पहचान पत्र दिखाने पर चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े लोग शामिल हैं। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनस से आने या जाने वाले लोगों को वैध टिकट प्रस्तुत करने पर यात्रा करने की अनुमति होगी।

डीडीएमए के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो ने किया बदलाव

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने वीकेंड (सप्ताहांत) पर मेट्रो के कार्यक्रम में बदलाव किया है। शनिवार-रविवार को यात्रियों को ब्लू और यलो लाइन पर 15 मिनट बाद मेट्रो मिलेगी जबकि शेष सभी लाइन पर दो मेट्रो के बीच 20 मिनट का अंतराल होगा। सप्ताह के शेष दिन यानि सोमवार से शुक्रवार के बीच सभी लाइन पर मेट्रो 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी। कर्फ्यू के कारण मेट्रो में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग ही यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed