{"_id":"60a7e440bf4504270c4e4536","slug":"delhi-weather-updates-latest-information-rainfall-and-temperature-latest-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अल सुबह बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, शनिवार को भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अल सुबह बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, शनिवार को भी बारिश के आसार
Fri, 21 May 2021 10:20 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 21 May 2021 10:20 PM IST
सार
शुक्रवार को घने बादलों के साथ करीब ढाई घंटे तक बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में भी बादल दिल्ली को घेरे रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट शुक्रवार अल सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली। घने बादलों के साथ करीब ढाई घंटे तक बारिश हुई। इससे दिल्लीवासियों को दिनभर अधिक गर्मी से राहत मिली है। अगले 24 घंटों में भी बादल दिल्ली को घेरे रहेंगे और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने एक दिन पहले बादल छंटने के साथ धूप निकलने की संभावना जताई थी, लेकिन अल सुबह जब लोग सुबह सो कर उठे तो दिन निकलने के साथ ही बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। सुबह करीब छह बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर साढ़े आठ बजे जाकर थमा। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन बादलों की वजह से इसके तेवर ढीले ही रहे।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सात कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 और न्यूनतम 55 फीसदी रह।
विज्ञापन
सबसे अधिक बारिश 3.4 मिमी आया नगर में दर्ज की गई है। इसके बाद लोदी रोड में 3.2, पालम में 2.8, गुरुग्राम में दो और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पालम में 32.7, लोधी रोड में 32, आया नगर में 32.4, गुरुग्राम में 31.5, पीतमपुरा में 33.4 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 32.3 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हवा चले के साथ शाम तक हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है। दिल्ली में बारिश ने गुरुवार सुबह तक पिछले 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लगातार 24 घंटे से भी हुई अधिक बारिश की वजह से मई में 119.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।