{"_id":"60e5d7a080a4081d7b275c7d","slug":"delhi-weather-updates-latest-forecast-7th-july-reported-as-most-hot-day-in-one-decade","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम: एक दशक में सबसे गर्म रही सात जुलाई, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम: एक दशक में सबसे गर्म रही सात जुलाई, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Wed, 07 Jul 2021 10:04 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:04 PM IST
सार
इससे पहले, वर्ष 2011 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर को हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूरे सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बुधवार का दिन एक दशक में सबसे गर्म दर्ज किया गया। अधिकतम पारा सामान्य से छह अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम सामान्य से दो अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्लीवालों ने दिनभर कड़ी धूप के बीच लू के थपेड़े भी झेले। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 71 व न्यूनतम 32 फीसदी रहा।
नमी का स्तर अधिक होने से पसीने से लोगों का दिनभर बुरा हाल रहा। इससे पहले, वर्ष 2011 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर को हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूरे सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
दूसरी ओर दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर अधिकतम पारा 41 के पार रहा। अधिकतम तापमान पालम में 42.1, लोदी रोड में 42.6, आयानगर में 43.2, गुरुग्राम में 44.5, मुंगेशपुर में 43.6, नजफगढ़ में 44.1 व पूसा में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर जुलाई में बारिश का मौसम शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
पिछले 15 साल में पहली बार मानसून इतनी देरी से आ रहा है। बारिश के मौसम में दिल्ली को लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में 9 जुलाई को मानसून का आगमन हुआ था। पिछले वर्ष 25 जून को ही दिल्ली में मानसून पहुंच गया था। इस बार लगातार पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के इलाकों में बारिश कम हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार शाम तक दिल्ली का मौसम करवट लेगा। तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए अच्छी बारिश के आसार बताए हैं। सप्ताह के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पिछले वर्षों में सात जुलाई को बरसात
2017 17.6 मिमी
2015 11.4 मिमी
2012 40.1 मिमी
2011 2.4 मिमी