फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather took a turn in the evening, light rain with dust storm movement of planes affected at the airport

दिल्ली: धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश, 48 उड़ानें प्रभावित, छह से अधिक विमानों को डायवर्ट किया गया

Fri, 15 Apr 2022 01:07 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 01:07 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर उड़ान भरने के लिए तैयार विमान वहीं रुक गए, तो रनवे पर उतरने वाले विमानों को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान कुल 48 उड़ानें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
Delhi Weather took a turn in the evening, light rain with dust storm movement of planes affected at the airport
दिल्ली में बुधवार शाम मौसम बदलने के बाद लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवा से कुछ जगहों पर पेड़ और टहनियां गिरने की भी सूचना मिली। वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आधे घंटे तक विमानों का संचालन बाधित रहा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर उड़ान भरने के लिए तैयार विमान वहीं रुक गए, तो रनवे पर उतरने वाले विमानों को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान कुल 48 उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके साथ ही खराब मौसम की वजह से छह से अधिक विमानों को डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट की जगह ये विमान अमृतसर, जयपुर समेत अन्य एयरपोर्ट पर यात्रियों के साथ उतरने को मजबूर हुए।

विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मुख्य रूप से विमान संख्या आई 5-560 को जयपुर के लिए, ईके-514 को अमृतसर के लिए, 6ई-2103 को जयपुर के लिए, 6ई-5177 को लखनऊ के लिए, 6ई-2103 मुंबई-दिल्ली को जयपुर के लिए, 6ई-5177 अगरतला-दिल्ली को लखनऊ के लिए, विमान संख्या 6ई-2193 को जयपुर व 6ई-5361 को दिल्ली की जगह जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया।

लगातार लेट होते गए विमान

दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान भी लगातार लेट होते चले गए। रनवे पर उड़ान भरने वाले विमानों की कतार लग गईं। वहीं टर्मिनल-1 पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, क्योंकि इस टर्मिनल पर पहुंचे यात्रियों को चेकिंग व बोर्डिंग होने के बावजूद रनवे तक नहीं ले जाया गया।

एयरपोर्ट पर बिठाने के लिए हैंगर-वे तक जाने वाली बसें भी संचालित नहीं हो रही थीं। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल का कहना है कि धूल भरी आंधी की वजह से एहतियाती कदम उठाया गया था। विमानों की आवाजाही महज 5 से 10 मिनट के लिए प्रभावित हुईं। इस दौरान उड़ान भरने वाले विमान ही प्रभावित हुए। उधर, एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि छह से अधिक विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली, इस वजह से यात्रियों को  परेशान होना पड़ा।

11 वर्ष में सबसे अधिक रहा न्यूनतम तापमान

राजधानी में बीते 24 घंटे में दिल्ली वासियों को लू से राहत मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते 11 वर्ष में सबसे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले 2011 में 21 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा था। मौसम विभाग ने सप्ताहांत पर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए पारा 40 के पार पहुंचने की संभावना जताई है।

विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी का अहसास बना रहा। हालांकि, हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण लू से राहत मिली। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 19 से 48 फीसदी रहा।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले 24 घंटे में पारा चढ़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, पारा बढ़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। इसके अगले दिन मौसम साफ रहेगा व तेज धूप निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed