फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather: Today the mercury will rise further, there is a possibility of heat wave at the end of the week

दिल्ली का मौसम : आज और चढे़गा पारा, हफ्ते के अंत में लू चलने के आसार, दो दिन बाद आंधी-तूफान की संभावना

Wed, 27 Apr 2022 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 03:17 AM IST
सार

मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 अप्रैल से राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 
 

विज्ञापन
Delhi Weather: Today the mercury will rise further, there is a possibility of heat wave at the end of the week
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने सप्ताह के अंत तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई है। वहीं, बुधवार को पारे का मीटर और चढ़ेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें नजफगढ़ 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। हवा में नमी का स्तर 18 से 42 फीसदी रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 अप्रैल से राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 29 अप्रैल को तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। इसके बाद पारा चढ़कर 44 तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed