फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi weather Temperature incresaed no relief from heat yet chances of rain at the end of the week

दिल्ली मौसम: तापमान ने दिखाए तेवर, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, सप्ताह के आखिरी में बारिश की संभावना

Mon, 07 Jun 2021 11:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 11:29 PM IST
सार

राजधानी में सोमवार को अधिकतम ताममान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पीतमपुरा एवं नजफगढ़ में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इन दोनों इलाकों में राजधानी के तमाम इलाकों से अधिक तापमान रहा, वहीं मयूर विहार में सबसे कम तापमान रहा।

विज्ञापन
Delhi weather Temperature incresaed no relief from heat yet chances of rain at the end of the week
दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को गत दिनों की तुलना में तापमान ने तेवर दिखाए। इतना ही नहीं, अगले तीन-चार दिनों के दौरान भी तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस तरह अगले दिनों लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


राजधानी में सोमवार को अधिकतम ताममान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पीतमपुरा एवं नजफगढ़ में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इन दोनों इलाकों में राजधानी के तमाम इलाकों से अधिक तापमान रहा, वहीं मयूर विहार में सबसे कम तापमान रहा। यहां पर तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण दोपहर के समय लोग काफी कम संख्या में सड़कों पर दिखाई दिए और बाहर निकले लोग गर्मी व धूप से बचने के लिए कपड़े से अपने सिर एवं मुंह कपड़े से ढके हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


उधर राजधानी में मंगलवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून तक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं रहेगी। इस कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, हालांकि मौसम विभाग ने 12 एवं 13 जून को बारिश होने की उम्मीद जताई है। राजधानी में मंगलवार को सूर्यास्त 7.18 जे होगा, जबकि बुधवार को सूर्योदय 5.23 बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed