फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi weather report snowfall in hilly areas increased cold in north india

दिल्ली का मौसम : पहाड़ों पर बर्फबारी से राजधानी में शुरू हुआ सर्द हवाओं का सिलसिला, सप्ताह के अंत तक बढ़ेगी ठिठुरन

Fri, 17 Dec 2021 06:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 06:06 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 20 व न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। दिन भर धूप खिली रहने से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
delhi weather report snowfall in hilly areas increased cold in north india
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से एक ओर जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर बना हुआ है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है। इस कड़ी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान के कुछ भागों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा लुढ़कने से कंपकपी और बढ़ेगी। सुबह और शाम को सर्द हवाओं का सिलसिला चल पड़ा है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 19.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बीते दो दिसंबर के बाद यह दूसरी बार जब है अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ है। इससे पहले भी यह 19.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 51 से 95 फीसदी रहा। सुबह से ही सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा और लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक मौसम में इस तरह की हलचल नहीं हुई। शाम होते ही सर्दी की ठिठुरन से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में छिपते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 20 व न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। दिन भर धूप खिली रहने से कुछ राहत मिल सकती है। अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के कारण सर्दी का अहसास बढ़ेगा। गौरतलब है कि बीते रविवार को न्यूनतम पारा लुढ़कर 6.4 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया थो जो कि इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। 


अधिकतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-     8 डिग्री सेल्सियस

सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। तेज रफ्तार से हवा चलने के कारण सर्दी की ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि, प्रदूषण से हल्की राहत मिलेगी। शाम को सर्दी का अहसास और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed