फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi weather report and forecast

दिल्ली का मौसम : आज बढ़ेगी गर्मी, मगर कल से बदल जाएगा मिजाज

Sun, 16 May 2021 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 May 2021 04:02 AM IST
सार

  • आज 40 के पार पहुंचेगा पारा
  • सोमवार से करवट लेगा मौसम, मिलेगी राहत 

विज्ञापन
delhi weather report and forecast
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी अधिकतम तापमान सामान्य से कम तो कभी अधिक दर्ज किया जा रहा है। अगले 24 घंटे में दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सूरज के कड़े तेवर होने की वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाएगा।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 74 फीसदी और न्यूनतम 24 फीसदी दर्ज किया गया।एनसीआर में शामिल गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 39.8, लोधी रोड में 39, नजफगढ़ में 39.6, नरेला में 36.5 और स्पोर्ट्स कांपलेक्स इलाके में सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को सूरज के कड़े तेवर रहेंगे। इस वजह से अधिकतम तापमान बढ़ेगा। हालांकि, दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी चलता रहेगा। इसके बाद सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार रहेगा और अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश के साथ दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि गत दिनों मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया था, लेकिन कुछ इलाकों में ही बदरा बरस कर रह गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर की हवा में बदलाव नहीं
दिल्ली- एनसीआर की हवा लगातार औसत श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को भी एनसीआर के सभी शहरों समेत दिल्ली की हवा औषत श्रेणी में दर्ज हुई।अगले 24 घंटों में भी हवा की स्थिति में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद का 132, गाजियाबाद का 177, ग्रेटर नोएडा का 163, गुरुग्राम का 121 और नोएडा का 153 एक्यूआइ दर्ज किया गया।


सफर के मुताबिक,आगामी दिनों में होने वाली बारिश की वजह से भी दिल्ली- एनसीआर की हवा में प्रभाव पड़ेगा और हवा की स्थिति खराब नहीं होने की संभावना है। दूसरी ओर पंजाब में भी पराली कम जलने की वजह से हवा की स्थिति पर प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed