फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather changed in the evening, relief at night with winds and rain

Weather Report : एक सप्ताह तक लू से राहत के आसार, आज भी आंधी-बारिश की चेतावनी, खराब मौसम के कारण दिल्ली से 11 उड़ानें डायवर्ट  

Sat, 21 May 2022 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 04:22 AM IST
सार

बीते नौ सालों में सबसे गर्म रहा शुक्रवार का दिन, पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज। आगामी 24 मई तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश का दौर जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Delhi Weather changed in the evening, relief at night with winds and rain
बदला मौसम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में नौ साल बाद 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार सर्वाधिक गर्म रहा। हालांकि शाम को बादल और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक सप्ताह तक गर्मी व लू से राहत की उम्मीद है। विभाग ने शनिवार को आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन


एनसीआर में शुक्रवार रात तक गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश और आंधी के कारण कम से कम 11 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ व अहमदाबाद के लिए डायवर्ट करना पड़ा। इनमें दो विस्तारा, एक इंडिगो, दो एयर एशिया, दो एअर इंडिया, एक गो एयर की उड़ान शामिल हैं। इनमें एक उड़ान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन


मुंगेशपुर में पारा पहुंचा 47.1 डिग्री सेल्सियस 
दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम पारा सबसे अधिक 47.1 व पीतमपुरा में 47 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ। वहीं, जफरपुर में 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में पारा अधिक होने की वजह से गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाता है, तब लू की घोषणा की जाती है। वहीं, पारा 40 या इससे अधिक होने पर व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गंभीर स्तर की लू की घोषणा की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा व इससे अगले दो दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश होने की वजह से अगले चार दिनों में पारा गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा व गर्मी से राहत मिलेगी। 


अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:08 बजे
सूर्योदय का समय: 5:27 बजे

पूर्वानुमान...
दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed