फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi was the hottest in the last 14 years

पिछले 14 साल में सबसे गर्म रही दिल्ली

Thu, 25 Feb 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi was the hottest in the last 14 years
नई दिल्ली। गर्मी ने फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली पिछले 14 साल में सबसे गर्म रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 अधिक 32.5 और न्यूनतम सामान्य से 1 अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वर्ष 2006 में 26 फरवरी को ऑल टाइम रिकॉर्ड 34.1 डिग्री सेल्सियस का है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड से बस एक कदम पीछे होगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से ही दिल्ली के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। आमतौर पर फरवरी में इतनी गर्मी कम ही पड़ती है। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, 2006 से पहले वर्ष 2004 में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इससे पहले वर्ष 1993 में यह 33.9 तक पहुंचा था।
विज्ञापन

फरवरी के आखिरी सप्ताह में धूप की तपिश अधिक रहेगी। अंतिम दो दिन और सख्त रह सकते हैं। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि सामान्य तौर पर यह 24 के करीब रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन में तेज तपिश के कारण लोगों के पसीने छूट गए। सूरज ढलने पर भी सर्दी का अहसास कम रहा। इस वजह से शाम के समय भी लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बना ली। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 व न्यूनतम 38 फीसदी दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 33.9 अधिकतम व 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।
इस बार 10 फरवरी को ही अधिकतम तापमान ने 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया था। इसके बाद से लगातार अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed