{"_id":"61ba137ed30e570b474bfe95","slug":"delhi-university-ncweb-second-special-cut-off-released-general-category-admissions-almost-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एनसीवेब की दूसरी स्पेशल कट ऑफ जारी, सामान्य श्रेणी के दाखिले लगभग बंद, आरक्षित श्रेणी के लिए ज्यादा मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एनसीवेब की दूसरी स्पेशल कट ऑफ जारी, सामान्य श्रेणी के दाखिले लगभग बंद, आरक्षित श्रेणी के लिए ज्यादा मौके
Wed, 15 Dec 2021 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:40 PM IST
सार
बीए प्रोग्राम इकोनॉमिक्स-राजनीति विज्ञानं कॉम्बिनेशन में भी सामान्य श्रेणी के दाखिले अदिति कॉलेज को छोड़कर अन्य कॉलेज में बंद हो गए हैं। इस कोर्स में एसटी और दिव्यांग श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर हो जायेगा। बीए के अन्य कॉम्बिनेशन में भी आरक्षित श्रेणी के लिए दाखिले की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्विद्यालय के एनसीवेब में उपलब्ध दो कोर्सेज बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरी स्पेशल कट ऑफ जारी कर दी है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह आखिरी कट ऑफ है। इसके बाद सीटें खाली रहने पर ही आगे कट ऑफ निकाली जायेगी। इस कट ऑफ में सामान्य श्रेणी के दाखिले लगभग बंद हो गए हैं। आरक्षित श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर अभी बरकरार हैं।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के लिए अदिति कॉलेज में 52 फीसदी और उससे अधिक पर, भगिनी निवेदिता में 53 फीसदी से अधिक पर बीकॉम में दाखिला लिया जा सकता है। बीकॉम में ही कॉलेज ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज में 55 फीसदी और अरबिंदो कॉलेज में 56 फीसदी पर दाखिला हो जायेगा।
विज्ञापन
ओबीसी श्रेणी के लिए न्यूनतम कट ऑफ 48 फीसदी अदिति और भगिनी निवेदिता कॉलेज ने निकाली है। बीकॉम के लिए ओबीसी की अधिकतम कट ऑफ मिरांडा कॉलेज ने 70 फीसदी जारी की है। बीकॉम में एसटी और दिव्यांग श्रेणी के लिए सभी कॉलेज में एक समान 40 फीसदी निकाली गयी है।
विज्ञापन