{"_id":"611bda548ebc3e42f215f3b4","slug":"delhi-university-may-announce-its-first-cut-off-on-october-1st-applicants-to-get-three-days-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: एक अक्तूबर को जारी हो सकती है पहली कट ऑफ, दाखिले के लिए मिलेगा तीन दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: एक अक्तूबर को जारी हो सकती है पहली कट ऑफ, दाखिले के लिए मिलेगा तीन दिन का समय
Tue, 17 Aug 2021 09:18 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:18 PM IST
सार
चार अक्तूबर से दाखिले शुरू होने की संभावना है। दाखिले के लिए पहले की तरह तीन दिन मिलेंगे। सीबीएसई की इम्प्रूवमेंट परीक्षा, नीट, जेईई, व जेट के रिजल्ट के कारण प्रक्रिया देरी से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को जारी हो सकती है। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिले चार अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। बीते वर्षों की तरह इस साल भी विद्यार्थियों को दाखिले के लिए तीन दिन ही मिलेंगे। डीयू प्रशासन की ओर से पहले कहा गया था कि कट ऑफ सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
दरअसल कट ऑफ देरी से निकालने की वजह सीबीएसई की इम्प्रूवमेंट परीक्षा, नीट, जेईई व दिल्ली यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट(डीयू जेट) के रिजल्ट हैं। यह सभी रिजल्ट सितंबर के अंत तक आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
डीयू दाखिला डीन प्रो पिंकी शर्मा ने बताया कि अभी हमने पहली कट ऑफ के लिए संभावित तिथि तय की है। पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को जारी की जा सकती है। दो अक्तूबर का अवकाश व तीन अक्तूबर को रविवार होने के कारण चार अक्तूबर से पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
पहले की भांति दाखिले के लिए तीन दिन चार, पांच, व छ: अक्तूबर देंगे। मालूम हो कि पहले दाखिले के लिए दो दिन दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन कॉलेजों को ऑनलाइन दाखिले में दिक्कत होती इसलिए दो की जगह तीन दिन ही दिए जाएंगे। अभी सीबीएसई की इम्प्रूवमेंट परीक्षा, प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा नीट परीक्षा, जेईई, व दिल्ली यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट होने हैं।
इनका रिजल्ट आने में समय लग सकता है। लिहाजा विवि ने देरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है जिससे कि इन परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थी भी कॉलेजों में दाखिला ले सकें। इन सभी परीक्षाओं के रिजल्ट सितंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। ऐसे में यह विद्यार्थी डीयू में दाखिला लेने से वंचित नहीं रहेंगे।
मालूम हो कि डीयू में अभी यूजी, पीजी और एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। यूजी की पंजीकरण प्रक्रिया 31 अगस्त को जबकि पीजी और एमफिल-पीएचडी प्रक्रिया 21 अगस्त को समाप्त होगी।