फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University gave three months extension of 28 colleges Management committee of Delhi government

डीयू: दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों की प्रबंध समिति को मिला तीन माह का एक्सटेंशन, 13 दिसंबर 2021 तक होगा कार्यकाल

Tue, 08 Jun 2021 11:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 11:43 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) ने 28 कॉलेजों की प्रबंध समिति को एक्सटेंशन दिए जाने पर खुशी जताई है। इसके लिए डीटीए ने वाइस चांसलर प्रो पी.सी जोशी, डीन ऑफ कॉलेजेज डॉ बलराम पाणी व रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
Delhi University gave three months extension of 28 colleges Management committee of Delhi government
दिल्ली विश्वविद्यालय, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 28 कॉलेजों की प्रबंध समिति को तीन माह का एक्सटेंशन दिया है। कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। समिति का कार्यकाल 13 दिसंबर 2021 तक होगा। कार्यकाल बढ़ने से कॉलेजों में शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अभी शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) ने 28 कॉलेजों की प्रबंध समिति को एक्सटेंशन दिए जाने पर खुशी जताई है। इसके लिए डीटीए ने वाइस चांसलर प्रो पी.सी जोशी, डीन ऑफ कॉलेजेज डॉ बलराम पाणी व रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता का धन्यवाद किया है। प्रबंध समिति को एक्सटेंशन दिए जाने को लेकर डीटीए का एक प्रतिनिधिमंडल डीयू प्रशासन से मिला था। 
विज्ञापन


डीटीए प्रभारी डॉ. हंसराज सुमन ने कहा कि एक्सटेंशन देने संबंधी पत्र डीयू के सहायक रजिस्ट्रार की ओर से जारी किया गया है। इसमें उन्होंने दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को कहा है कि 15 जनवरी 2021 के कार्यालय पत्र फिर 29 जनवरी 2021 के पत्र के संदर्भ में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए तीन महीने का एक्सटेंशन दिया जाता है। इससे पहले दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 कॉलेजों में नामित प्रबंध समिति के सदस्यों को तीन महीने के एक्सटेंशन की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिल्ली सरकार से प्रबंध समिति के सदस्यों की सूची मांगी है। डीटीए ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि इन कॉलेजों में प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए वरिष्ठ शिक्षाविद, पत्रकार, डॉक्टर, संस्कृत कर्मी के अलावा अकादमिक जीवन में योगदान देने वालों का ही नाम भेजे ताकि उन कॉलेजों को स्तरीय प्रशासनिक नेतृत्व मिल सके। इनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपने नामित सदस्यों के नाम समय से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दे ताकि समय पर नई प्रबंध समिति बनाने की प्रक्रिया पूरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed