फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Two women gangsters arrested for demanding extortion by trapping people

दिल्ली: लोगों को जाल में फंसाकर रंगदारी मांगने वाले गैंग की दो महिला सरगना गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 07:23 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 15 Nov 2021 07:23 AM IST
सार

पुलिस इन महिलाओं पर लगातार निगरानी रख रही थी। नौ नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गैंग की एक सरगना अस्तसाल में जबकि दूसरी पालम कालोनी में रहती है। पुलिस ने दोनों जगहों पर दबिश देकर पूजा शर्मा और रोशनी को गिरफ्तार कर लिया। पूजा शर्मा पर पहले से दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Delhi: Two women gangsters arrested for demanding extortion by trapping people
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके परिवार वालों से रंगदारी मांगने वाले गैंग की दो महिला सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में नाबालिग समेत चार आरोपियों को पहले ही पकड़ चुकी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 16 जून को उमेश कुमार ने द्वारका नार्थ थाने में रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की। उसने बताया कि उसके भाई के नंबर से अनजान व्यक्ति ने फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई हमारे कब्जे में है। उसने बताया कि एनएसयूटी गेट पर दो लाख रुपये लेकर आ जाओ। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपी ललित, जोनी, संजू व एक नाबालिग को पकड़ लिया। लेकिन गैंग की दो महिला सरगना फरार हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस इन महिलाओं पर लगातार निगरानी रख रही थी। नौ नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गैंग की एक सरगना अस्तसाल में जबकि दूसरी पालम कालोनी में रहती है। पुलिस ने दोनों जगहों पर दबिश देकर पूजा शर्मा और रोशनी को गिरफ्तार कर लिया। पूजा शर्मा पर पहले से दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह ऐसे करता था काम
पूजा ने बताया कि वह और उसका पति संजू ऐसे लोगों की पहचान करते थे। पहचान होने के बाद उसका नंबर रोशनी को दे दिया जाता था। रोशनी उस व्यक्ति से फोन कर दोस्ती करती थी और उसे बहाने से एक कमरे पर ले जाती थी, जहां पहले से मौजूद सभी आरोपी उस व्यक्ति को बंधक बना लेते थे और उस व्यक्ति के फोन से परिवार वालों से पैसे की मांग करते थे। ललित परिवार का सदस्य बनता था जबकि जोनी वारदात को अंजाम देने के लिए घर का इंतजाम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed