{"_id":"6179f0547c53336c6945f9b1","slug":"delhi-two-neighboring-families-clash-during-pigeon-pelting-in-seelampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सीलमपुर में कबूतरबाजी के दौरान भिड़े दो पड़ोसी परिवार, सोशल मीडिया पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सीलमपुर में कबूतरबाजी के दौरान भिड़े दो पड़ोसी परिवार, सोशल मीडिया पर घमासान
Thu, 28 Oct 2021 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:05 AM IST
सार
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए घटना को गंभीरता से लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कबूतर उड़ाने के दौरान दो पड़ोसी परिवार आपस में भिड़ गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में कुछ लोग दूसरे लोगों पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। ऐसा वीडियो ट्वीटर डाला गया तो भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने झगड़े को गंभीरता से लेने के लिए कह दिया। मिश्रा ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा ने जैसे ही वीडियो रिट्वीट किया सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। घटना को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जाने लगी। देर रात को पुलिस को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। पुलिस ने झगड़े को दो पड़ोसियों का मामूली झगड़ा बताया। पुलिस के मुताबिक मामले में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चांद मोहम्मद, समीर और इनके पिता रफीक उर्फ टिंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित नवीन और दीपक अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। दोनों के पड़ोस में रफीक का का परिवार रहता है। आरोप है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान रफीक और उसके परिवार ने पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाया था। इसी बात पर रफीक के परिवार व नवीन का विवाद हो गया था। रफीक के परिवार ने नवीन व दीपक को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद रफीक और उसके परिवार ने दोनों को बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें एक समुदाय के दूसरे समुदाय को पीटते हुए दिखाया गया था। हमले में घायल नवीन और दीपक दिख रहे हैं। वीडियो को जब कपिल मिश्रा ने रिट्वीट किया तो सोशल मीडिरू पर हलचल बढ़ गई। बाद में पुलिस ने सफाई देकर झगड़े को सांप्रदायिक होने की बात से इंकार किया। साफ ही मैच पर जश्न मनाने की बात से भी इंकार किया गया। घायल नवीन और दीपक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।