{"_id":"6188994d7fc7006cc0700322","slug":"delhi-two-arrested-including-civil-defense-personnel-for-conspiring-to-kill-the-one-who-quarreled-with-a-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दोस्त से झगड़ा करने वाले की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सिविल डिफेंस कर्मी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दोस्त से झगड़ा करने वाले की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सिविल डिफेंस कर्मी समेत दो गिरफ्तार
Mon, 08 Nov 2021 08:58 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:58 AM IST
सार
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके एक दोस्त अली का मेट्रो विहार निवासी सीताराम से एक महीने पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने सीताराम की हत्या की साजिश रची थी, जिसके लिए अली ने दोनों को हथियार मुहैया कराए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने दोस्त से झगड़ा करने वाले की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली के सिविल डिफेंस कर्मी होलंबी कलां निवासी भरत रघुवंशीऔर उसके साथी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि छह नवंबर को स्पेशल स्टाफ के उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कटेवारा गांव के पास बदमाशों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि भरत रघुवंशी दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत है। कोरोना काल में वह दिल्ली पुलिस के साथ काम कर चुका है। सिविल डिफेंस में काम करने के दौरान उसे खाकी वर्दी मिल गई तो वह पुलिस की तरह दिखने के लिए एक अवैध हथियार रखने लगा। उसका साथी राजकुमार बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में ड्राइवर है।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके एक दोस्त अली का मेट्रो विहार निवासी सीताराम से एक महीने पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने सीताराम की हत्या की साजिश रची थी, जिसके लिए अली ने दोनों को हथियार मुहैया कराए थे।
विज्ञापन