फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Travel will be easy by special trains Railways has decided to run special trains on many routes

Delhi: विशेष ट्रेनों से सफर होगा आसान, रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला

Sun, 06 Nov 2022 12:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Nov 2022 12:20 PM IST
सार

नई दिल्ली-दानापुर (02240) 7 नवंबर को शाम 7:10 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02239 दानापुर से नई दिल्ली के लिए 6 व 8 नवंबर को चलेगी। वातानुकूलित कोच वाली यह राजधानी स्पेशल मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
Delhi Travel will be easy by special trains Railways has decided to run special trains on many routes
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-दानापुर, जयनगर-आनंद विहार, नादेड़-पानीपत, सूबेदारगंज-ऊधमपुर, अमृतसर-दरभंगा के बीच ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन


नई दिल्ली-दानापुर (02240) 7 नवंबर को शाम 7:10 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02239 दानापुर से नई दिल्ली के लिए 6 व 8 नवंबर को चलेगी। वातानुकूलित कोच वाली यह राजधानी स्पेशल मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन

 


इसी तरह ट्रेन संख्या 05503 जयनगर-आनन्द विहार 6 नवंबर को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 07441 नादेड़-पानीपत स्पेशल 15 व 22 नवंबर को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07442 पानीपत-नादेड़ स्पेशल 16 व 23 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन पूर्णा जंक्शन, परभणी जंक्शन, सेलू, जालना, औरंगाबाद, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, ग्वालियर आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, नई दिल्ली व भोडवाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशा में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04141 सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल 14 से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वापसी दिशा में 04142 ऊधमपुर- सूबेदारगंज 15 से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को ऊधमपुर से शाम 3:40 बजे चलेगी। मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल,  इटावा, टूंडला, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरपुर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर छावनी व पठानकोट छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे ठहरेगी। ट्रेन संख्या 05551 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 6 नवंबर को दरभंगा से शाम 5:20 बजे चलेगी और वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल 8 नवंबर को शाम 7:15 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed