फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : The owner fired when the buffalo was distracted due to the sound of tractor

Delhi : ट्रैक्टर की आवाज से भैंस बिदकने पर मालिक ने चलाई गोली, बच्चे को लगी, फरार हुआ आरोपी

Mon, 07 Nov 2022 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 02:06 AM IST
सार

Delhi : गोली वहां मौजूद एक 12 साल के बच्चे को लग गई। बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या का प्रयास, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Delhi : The owner fired when the buffalo was distracted due to the sound of tractor
demo pic...

विस्तार

कंझावला इलाके में ट्रैक्टर की आवाज सुनकर भैंस के बिदकने से गुस्साए मालिक ने चालक पर गोली चला दी। गोली वहां मौजूद एक 12 साल के बच्चे को लग गई। बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या का प्रयास, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को मीर विहार इलाके में गोली चलने और 12 साल के बच्चे को गोली लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा बयान देने के स्थिति में नहीं था। मौके पर पुलिस को मीर विहार गली नंबर 7 का रहने वाला नफीस मिला। उसने बताया कि वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है।
विज्ञापन


शनिवार को वह अपने ट्रैक्टर में सामान लेकर दुकान पर जा रहा था। अनवर उर्फ फौजी के घर के पास उसका रिश्तेदार यासीन सामने से भैंस लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर भैंस बिदक गई और इधर उधर भागने लगी। यह देख यासीन, अनवर और उसका बेटा मुश्ताक गाली-गलौज करने लगे और फिर हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां जमा हो गए। इसी दौरान अनवर भागकर अपने घर गया और रिवाल्वर लेकर आया। उसने चालक की ओर निशाना कर तीन राउंड गोली चला दी। एक गोली भीड़ में खड़े एक बच्चे को जा लगी। बच्चे की पहचान गुलजार के रूप में हुई है।


बच्चे को गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल बच्चे को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर लिया। पुलिस ने अनवर के घर पर दबिश दी, लेकिन वह अन्य आरोपियों के साथ फरार हो चुका था। पुलिस उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed