फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Teachers University Bill introduced in  assembly preparations to start admission from 2022-23

शीतकालीन सत्र: दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी विधेयक विधानसभा में पेश, 2022-23 से दाखिले शुरू करने की तैयारी 

Mon, 03 Jan 2022 08:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 08:51 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि हम शिक्षा को सबसे मूलभूत आवश्यकता मानकर ऐसा कर रहे हैं। सदन में उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति का श्रेय ज्यादातर शिक्षकों को जाता है।

विज्ञापन
Delhi Teachers University Bill introduced in  assembly preparations to start admission from 2022-23
विधानसभा में मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी का विधेयक पेश किया। यूनिवर्सिटी का बिल पेश करते हुए सिसोदिया ने कहा कि बीते सात वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र के लिए बजट का 25 फीसदी भी शामिल है। मालूम हो कि सरकार इस यूनिवर्सिटी में दाखिले शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें पांच हजार सीटों पर दाखिले लिए जाने हैं।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि हम शिक्षा को सबसे मूलभूत आवश्यकता मानकर ऐसा कर रहे हैं। सदन में उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति का श्रेय ज्यादातर शिक्षकों को जाता है। सिसोदिया ने आगे कहा कि इस विश्वविद्यालय में छात्रों को सम्मेलनों और इंटरैक्टिव सत्रों के दौरान दुनिया भर के शिक्षकों के साथ जुड़ने का अवसर दिया जाएगा। मालूम हो कि बीते एक जनवरी को उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बक्करवाला में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन परिसर का दौरा भी किया था।
विज्ञापन


दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी 12 एकड़ भूमि में फैली होगी
उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा था ताकि सत्र जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। शिक्षकों की नई पीढ़ी बनाने के लिए इस विश्वविद्यालय में बीए-बीएड और बीएससी-बीएड जैसे कोर्सेज होंगे। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी 12 एकड़ भूमि में फैली होगी। इसमें व्याख्यान कक्ष, डिजिटल लैब और विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला एक पुस्तकालय भी होगा। यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने के इच्छुक छात्रों को ग्लोबल एक्सपोज के साथ-साथ उच्च सुविधाएं दी जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed