फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Suspicious death of girl suspected suicide by consuming poisonous substance

दिल्ली: युवती की संदिग्ध हालत में मौत, जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की आशंका

Sun, 20 Feb 2022 03:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 03:11 PM IST
सार

युवती करीब पांच साल पहले एक रिश्तेदार के साथ घर पर बिना कुछ बताए चली गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसको बेदखल कर दिया था। युवती काफी समय से मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।

विज्ञापन
Delhi: Suspicious death of girl suspected suicide by consuming poisonous substance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार शाम एक कमरे में युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को आत्महत्या किए जाने की आशंका है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


मृत युवती की पहचान आशिपा (20) के रूप में हुई। वह मूलत: मेरठ की रहने वाली थी। प्रेम नगर के अगर नगर इलाके में वह किराए पर रहती थी। शुक्रवार शाम पुलिस को युवती के कमरे से बदबू आने की जानकारी मिली। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में गई। फर्श पर युवती का शव पड़ा था। उसके नाक से खून निकला हुआ था।

विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान चल रही थी

पुलिस सूत्रों ने आशंका जताई है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ कर उसके परिवार से संपर्क किया। परिवार वालों ने बताया कि वह अविवाहित थी। करीब पांच साल पहले वह अपने एक रिश्तेदार के साथ घर पर बिना कुछ बताए चली गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसको बेदखल कर दिया था। युवती काफी समय से मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed