{"_id":"63f936d70acd5fc6b8033363","slug":"delhi-speeding-honda-civic-car-fell-on-another-both-drivers-died-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : तेज रफ्तार होंडा सिविक कार दूसरी पर गिरी, दोनों चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : तेज रफ्तार होंडा सिविक कार दूसरी पर गिरी, दोनों चालकों की मौत
Sat, 25 Feb 2023 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:45 AM IST
सार
हादसे में सिविक कार चला रहे मोहम्मद सुहैल और इको स्पोर्ट के चालक पुनीत कोहली की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद सोहेल के दो दोस्त जुनैद और रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपी इस्टेट इलाके में रिंग रोड पर बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार होंडा सिविक कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रही फोर्ड इको स्पोर्ट कार की छत पर जा गिरी। हादसे में सिविक कार चला रहे मोहम्मद सुहैल और इको स्पोर्ट के चालक पुनीत कोहली की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद सोहेल के दो दोस्त जुनैद और रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार होने की वजह से सिविक कार चालक नियंत्रण खो दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ उछल गई। जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात 1.12 बजे हुई। छानबीन में पता चला कि इको स्पोर्ट कार को पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी पुनीत कोहली चला रहा था। वह कार से आईटीओ से सराय काले खां की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं, चांदनी महल हौज साई वाला का रहने वाला मोहम्मद सुहैल होंडा सिविक कार चला रहा था और अपने दो दोस्तों गली नौ तखत वली के रहने वाले जुनैद और डिलाइट सिनेमा इलाके के रहने वाला रिहान सराय काले खां की ओर से आईटीओ की ओर आ रहे थे।
पुलिस ने सभी घायलों को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सुहैल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुनीत को एम्स में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ओखला से खाना खाकर लौट रहा था सुहैल
सुहैल घटना के समय अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर घर आ रहा था। सुहैल के चचेरे भाई नफीस अहमद ने बताया कि सुहैल शुक्रवार रात 11 बजे अपने दोस्तों के साथ कार से ओखला गया था। जहां से खाना खाने के बाद वह घर आ रहा है। सुहैल के भाई ने बताया कि उन्हें देर रात ढाई बजे हादसे की जानकारी मिली।