फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi sikh gurdwara prabandhak committee offered to delhi government to use gurudwara halls as quarantine centre

बड़ी पेशकश: गुरुद्वारों के हॉल सरकार बना ले क्वारंटीन सेंटर, भूखों को खाना पहुंचाने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Tue, 20 Apr 2021 01:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Apr 2021 01:35 AM IST
सार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोरोना लाकडाउन को देखते हुए दिल्ली सरकार को बाला साहिब अस्पताल में 40 बेड को कोरोना केयर सेंटर बनाने की पेशकश की है।

विज्ञापन
delhi sikh gurdwara prabandhak committee offered to delhi government to use gurudwara halls as quarantine centre
बंगला साहिब गुरुद्वारा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोरोना लाकडाउन को देखते हुए दिल्ली सरकार को बाला साहिब अस्पताल में 40 बेड को कोरोना केयर सेंटर बनाने की पेशकश की है। साथ ही गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर में गुरु अर्जन देव सराय, गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल व अन्य बड़े हॉलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील करने को कहा है। कमेटी ने सरकार को हर संभव सयहोग देने को भी कहा है। यह भी कहा है कि बाला साहिब अस्पताल के ऐसे कोरोना केयर सेंटर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी स्वंय करेगी।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बताया कि जिन परिवारों के सदस्य कोरोना की चपेट में आए हैं और वह दो वक्त की रोटी के लिए भी मुश्किल में है उन्हें प्रबंधक कमेटी लंगर उपलब्ध कराएगी। गुरुद्वारा कमेटी की हेल्पलाइन पर कोविड मरीज संपर्क कर सकेंगे। कमेटी की टीम ऐसे परिवारों को तीन समय की रोटी पहुंचाएगी। इसके अलवा अन्य किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो उसके लिए भी हर संभव मदद करेगी। कालका ने कहा कि इसके अलावा हम इस महामारी के मुकाबला करने के लिए सरकार को हर तरह से मदद देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी किया
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 9811914050, 9810183088, 9953086923, 9312521855, 9990033655 हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोरोना पीड़ित परिवार संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी द्वारा पहले की तरह गुरुद्वारा बंगला साहिब व अन्य गुरुद्वारों से लंगर सेवा पुन: शुरु की जाएगी। हर जरूरतमंद को लंगर छकाया जाएगा व कमेटी के लंगर हॉल व अन्य गेस्ट हॉल भी अस्पतालों में तब्दील किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed