दिल्ली में कोरोना: मंगलवार को सामने आए 13468 नए मामले, 81 की संक्रमण से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में संक्रमितों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। तीन दिन में ही 30 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी 43 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 13,468 नए मामलों की पुष्टि की।
जबकि, 81 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल मार्च में संक्रमण की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में इतने मामले आए हैं, वहीं, मौत का आंकड़ा भी नवंबर के बाद सर्वाधिक है। कोरोना से संक्रमण दर भी 13 फीसदी से ज्यादा हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 7972 लोग स्वस्थ हुए। दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 7,50,156 पहुंच गई है। इसमें से 6,95,210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 11,436 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्युदर 1.52 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 4.76 फीसदी है।
सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 43,510 हो गई है। दिल्ली में ऐसा पहली बार है जब सक्रिय मरीजों की संख्या इतनी हुई है। इसमें से 7731 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 21,954 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 357 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,02,460 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 64,544 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 37,916 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 57 लाख 53 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 6852 हो गई है।
वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली सरकार के दफ्तरों, ऑटोनोमस बॉडी, पीएसयू, कॉर्पोरेशन, लोकल बॉडीज में फिलहाल कोई व्यक्तिगत बैठकें नहीं होंगी। केवल कोरोना से जुड़ी बैठक, कोर्ट मामले और किसी बहुत अहम मामले में मीटिंग की इजाजत होगी।Delhi reports 13,468 new #COVID19 cases, 7,972 discharges and 81 deaths.
— ANI (@ANI) April 13, 2021
Total cases: 7,50,156
Total recoveries: 6,95,210
Active cases: 43,510
Death toll: 11,436 pic.twitter.com/os5CQfZSes