फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi reports 1,114 new cases, 12 fatalities and 2,079 recoveries in the last 24 hours

राहत: कोरोना के सक्रिय मरीजों की बढ़ोतरी दर में भारी कमी, 24 घंटे में 1114 नए संक्रमित मिले

Tue, 08 Feb 2022 11:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Feb 2022 11:42 PM IST
सार

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में पिछले एक दिन में 48792 नमूनों की जांच में 1114 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 2079 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। 12 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।

विज्ञापन
Delhi reports 1,114 new cases, 12 fatalities and 2,079 recoveries in the last 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में एक ओर कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़ोकतरी दर में भी भारी कमी आई है। बीते एक सप्ताह में यह दर -11.60 फीसदी तक पहुंच गई है। जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर अब 3.70 फीसदी पर आई जो दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह के बराबर है। 
विज्ञापन


इनके अलावा पिछले एक दिन में 1114 लोग दिल्ली में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 12 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में पिछले एक दिन में 48792 नमूनों की जांच में 2.28 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 2079 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 18,46,198 हुई है जिनमें 18,13,280 मरीज ठीक हुए लेकिन 26,010 मरीजों की अब तक मौत हुई है। हर दिन नए मरीज कम होने की वजह से सक्रिय मामले अब कम होकर 6908 रह गए हैं। इनके अलावा राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी अब 25875 रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों की यह है स्थिति 
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि अस्पतालों में अब 875 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 68 मरीजों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। कुल 807 संक्रमित में से 367 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है और 298 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी देनी पड़ रही है। इनमें से 84 मरीजों की हालत काफी नाजुक होने की वजह से इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा है। विभाग ने यह भी बताया कि अस्पतालों में भर्ती करीब 198 मरीज बाहरी राज्यों के निवासी हैं। 

दिसंबर में नौ, जनवरी में 720 लोगों की मौत

सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष दिसंबर माह में कोरोना संक्रमण की पांचवीं लहर दिल्ली में आई। हालांकि शुरूआत में संक्रमण की रफ्तार कम होने की वजह से दिसंबर के पूरे महीने में 5515 लोग संक्रमित मिले। इस दौरान नौ मरीजों की मौत भी हुई लेकिन कुछ ही दिन बाद संक्रमण बढ़ते ही इस साल जनवरी माह में तीन लाख 81 हजार लोग कोरोना की चपेट में आए और 720 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। 

दिल्ली में अब तक 26 हजार से भी अधिक लोगों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है। पहली बार 16 अप्रैल 2020 को राजधानी के आरएमएल अस्पताल में एक महिला मरीज की कोरोना से मौत हुई थी। इसके अलावा एक से आठ फरवरी के बीच दिल्ली में 145 मरीजों की मौत भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed