फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Protest Disruption: Shoppers, Workers and Bystanders Detained Despite Having No Links to Protest

दिल्ली प्रदर्शन से परेशानी: कोई परिवार संग आया तो कोई दोस्तों के साथ; खरीदारी और काम को आए लोग भी हिरासत में

Mon, 12 Oct 2026 12:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 12 Oct 2026 12:16 PM IST
सार

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोई परिवार संग आया तो कोई दोस्तों के साथ दिल्ली पहुंचा था। खरीदारी और काम के लिए पहुंचे लोगों को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Delhi Protest Disruption: Shoppers, Workers and Bystanders Detained Despite Having No Links to Protest
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरीदारी और घूमने के लिए रविवार की बड़ी संख्या में लोग कनॉट प्लेस और जनपथ पहुंचे थे। कोई परिवार के साथ आया था, तो कोई दोस्तों के साथ। कोई दुकान पर काम कर रहा था, तो कोई मेट्रो से उतरकर अपने रास्ते जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारी अलग-अलग जगह पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी दौड़ने लगे। इस कार्रवाई के दौरान कई आम लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी, खरीदारी करने आए लोग और मेट्रो के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन देख रहे लोग शामिल थे।
विज्ञापन

 
प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं होने के बावजूद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से लोग हैरान रह गए। किसी को समझ नहीं आया कि उन्हें क्यों पकड़ा गया, तो कोई अपने काम पर जाने की चिंता में परेशान रहा। प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए दिनभर चली पुलिस की कार्रवाई के बीच आम लोगों को भी हिरासत में लिए जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

मैं अपनी दुकान पर काम कर रहा था। तभी पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए दौड़ते हुए आए और मुझे भी पकड़ लिया। मैंने बताया कि मैं यहां काम करता हूं और प्रदर्शन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं था। - रमेश, कनॉट प्लेस में कार्यरत

 

मैं मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर अपने काम से जा रहा था। रास्ते में प्रदर्शन होता दिखा तो कुछ देर रुक गया। इसी बीच पुलिस ने मुझे भी रोक लिया। मुझे समझ नहीं आया कि जब मैं प्रदर्शन में शामिल ही नहीं था, तो मुझे क्यों पकड़ा गया। - पवन, यात्री
 

रविवार की छुट्टी थी, इसलिए बाजार में खरीदारी करने आया था। अचानक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के पीछे दौड़ने लगे। वहां अफरा-तफरी मच गई और मुझे भी हिरासत में ले लिया गया। मैं तो सिर्फ खरीदारी करने आया था, प्रदर्शन से मेरा कोई संबंध नहीं था। - मनन, खरीदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed