{"_id":"62157db982494d78dc5e4afb","slug":"delhi-pprc-pats-mcd-s-back-before-corporation-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : निगम चुनाव से पहले पीपीआरसी ने थपथाई एमसीडी की पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : निगम चुनाव से पहले पीपीआरसी ने थपथाई एमसीडी की पीठ
Wed, 23 Feb 2022 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:50 AM IST
सार
एमसीडी चुनाव से पहले संस्था ने कर्मनिष्ठ नगर निगम शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एमसीडी के कामों को बेहतर बताया गया है।
विज्ञापन
delhi mcd
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम चुनावों से पहले लोक नीति शोध केंद्र (पीपीआरसी) ने दिल्ली के नगर निगमों के कामकाज पर एक रिपोर्ट जारी की है। कर्मनिष्ठ दिल्ली नगर निगम शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में केंद्र ने एमसीडी की पीठ थपथपाई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना काल में एमसीडी ने अच्छे तरीके से प्राथमिक शिक्षा दी है। वहीं, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा, पार्किंग व्यवस्थित, कचरे प्रबंधन, कोविड रोकथाम जैसे मुद्दों पर ठीक-ठीक काम किया है। इस मौके पर पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
विज्ञापन
पीपीआरसी के निदेशक डॉ. सुमीत भसीन ने इस मौके पर कहा कि रिपोर्ट एक दशक से अधिक के कार्यों का विश्लेषण है। शोधकर्ताओं ने जमीन पर काम किया। आम लोगों समेत विशेषज्ञों से बातचीत की। सुझाई गई सिफारिशों को ध्यान में रख एमसीडी ने काम किया। राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए ’विंडो टू वंडर’ पर काम किया गया। स्वच्छता, प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जमाव, यातायात जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
जबकि राज्य सभा सांसद डॉ विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि मुद्दों की पहचान व समाधान के लिए अध्ययन किया गया। दिल्ली सरकार का रवैया हमेशा राजनीति से प्रेरित रहा है। एमसीडी ने सुशासन के मामले में बहुत कुछ हासिल किया। शासन मॉडल प्रदान कर दिल्ली वालों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया।
विज्ञापन
एमसीडी ने शिक्षा प्रदान करने में बेहतर भूमिका निभाई: मीनाक्षी लेखी
बेहतर शिक्षा प्रदान करने में एमसीडी ने बेहतर भूमिका निभाई। स्कूलों में दिल्ली के छात्रों के सीखने के परिणाम को बढ़ाने के लिए विज्ञान क्लब, स्मार्ट क्लासरूम, 30 उत्कृष्ट विद्यालय, 185 प्रतिभा विद्यालय को बेहतर किया गया। बुनियादी ढांचे में काफी सुधार किया गया है। हर वार्ड में एक स्मार्ट स्कूल बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया जा रहा है। यह एमसीडी की कर्मनिष्ठा है जिसने दिल्ली में रहने वाले लोगों के जीवन को बहुत प्रभावी तरीके से बदल दिया है। ओपन जिम और एलईडी स्ट्रीट लाइट को सबसे पहले दिल्ली के एमसीडी द्वारा देश में लगाया गया, जिसने देश के बाकी हिस्सों में भी इसे दोहराने का मार्ग प्रशस्त किया है।
एमसीडी की प्रभावशीलता को पंगु बनाने के उद्देश्य से फंड जारी करने में देरी दिल्ली सरकार ने की। बावजूद इसके सेवा करने का हर संभव प्रयास किया है। रानी झांसी फ्लाईओवर, शाहदरा झील का सौंदर्यीकरण किया गया। अपशिष्ट निपटान किया जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित 70 प्रतिशत मामलों को कम किया गया है।
-आदेश गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
भाजपा सांसदों ने सराहा एमसीडी के काम को
भाजपा सांसद गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा ने कहा कि एमसीडी के प्रयास से शहर में प्रदूषण को कम करने में मदद मिली। गाजीपुर साइट पर भेजे जा रहे कुल कचरे में 600 मीट्रिक टन प्रति दिन की कमी आई है। एसडीएमसी को 5 मई 2018 को ‘‘खुले में शौच मुक्त‘‘ निगम क्षेत्र घोषित किया गया था।
एमसीडी का फंड सीधे ट्रांसफर किया जाए
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने समापन भाषण में कहा की केंद्र सरकार से दिल्ली एमसीडी में संशोधन करने को भी कहा। ताकि फंड सीधे एमसीडी के रिजर्व में ट्रांसफर किया जा सके। हंसराज हंस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा- तुम्हे तुम्हारा झूठ मुबारक, हमें हमारा काम मुबारक।