फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : population of assembly constituencies was not taken care of during the delimitation.

Delhi Delimitation : छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसंख्या अधिक होने के बावजूद बनाए गए कम वार्ड

Thu, 20 Oct 2022 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 02:04 AM IST
सार

Delhi : दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के वार्डों के परिसीमन के दौरान विधानसभा क्षेत्रों की जनसंख्या का ध्यान नहीं रखा है। आयोग ने दो विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार वार्ड बनाए हैं, जबकि उनसे अधिक जनसंख्या वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन वार्ड बना दिए हैं।

विज्ञापन
Delhi : population of assembly constituencies was not taken care of during the delimitation.
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के वार्डों के परिसीमन के दौरान विधानसभा क्षेत्रों की जनसंख्या का ध्यान नहीं रखा है। आयोग ने दो विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार वार्ड बनाए हैं, जबकि उनसे अधिक जनसंख्या वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन वार्ड बना दिए हैं। वार्डों के परिसीमन का ड्राफ्ट जारी होने के बाद राजनीतिक दलों की ओर से इस संबंध में आपत्ति जताई गई थी।

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,22,575 जनसंख्या है, जबकि पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में 2,21,317 जनसंख्या है। तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,26,714, मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में 2,31,907, रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में 2,29,041, त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र में 2,41,540, कोंडली विधानसभा क्षेत्र में 2,33,716 व सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में 2,36,936 जनसंख्या है। इसके बावजूद पटेल नगर व पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चार-चार वार्ड बनाए गए हैं और तिमारपुर, मंगोलपुरी, रोहिणी, त्रिलोकपुरी, कोंडली व सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन वार्ड बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


तिमारपुर, मंगोलपुरी, रोहिणी, त्रिलोकपुरी, कोंडली व सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में पहले चार-चार वार्ड थे। इस तरह उनमें एक-एक वार्ड कम कर दिया गया। पटेल नगर व पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चार-चार वार्ड थे और उनमें अब भी चार-चार वार्ड बनाए गए हैं। त्रिलोकपुरी, सीमापुरी व कोंडली में जनसंख्या ज्यादा है इसलिए विश्वास नगर, पटपड़गंज व पटेल नगर की बजाय इनमें 4 वार्ड होने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयूर विहार फेज-एक सबसे बड़ा, कंझावला सबसे छोटा वार्ड होगा
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के बनाए एमसीडी के वार्डों में आबादी के लिहाज से त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र का मयूर विहार फेज-एक सबसे बड़ा वार्ड होगा, जबकि मुंडका विधानसभा क्षेत्र का कंझावला सबसे छोटा वार्ड होगा। मयूर विहार फेज-एक वार्ड में कंझावला वार्ड की तुलना में दोगुनी से अधिक आबादी है। दरअसल एमसीडी के वार्ड बनाने के दौरान आबादी का ध्यान नहीं रखा गया है। कंझावला वार्ड में 40467 आबादी शामिल की गई है, जबकि मयूर विहार फेज-एक वार्ड में 88878 आबादी है।

चुनाव आयोग वार्ड सुरक्षित और महिलाओं के लिए आरक्षित करने में जुटा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एमसीडी के वार्डों के परिसीमन करने की अधिसूचना जारी करने के बाद दिल्ली राज्य चुनाव आयोग वार्ड सुरक्षित और महिलाओं के लिए आरक्षित करने की प्रक्रिया में जुट गया है। वह जल्द ही वार्ड सुरक्षित और आरक्षित करेगा।


दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को वार्ड सुरक्षित और महिलाओं के लिए आरक्षित करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है। वह अनुसूचित जाति की आबादी के अनुसार वार्ड सुरक्षित करेगा। एमसीडी के 250 वार्डों में से 42 वार्ड सुरक्षित किए जाएंगे। दूसरी ओर आयोग सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के वार्डों में 50 प्रतिशत वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित करेगा। वार्ड सुरक्षित और महिलाओं के लिए आरक्षित करने के मामले में आयोग कई फार्मूलों पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed