फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Special Cell arrested an inter-state arms supplier seized 20 pistols and 50 live cartridges

दिल्ली: अंतर-राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, मौत के सौदागर गिरफ्तार, 20 पिस्टल और 50 कारतूस जब्त

Sun, 29 Aug 2021 06:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 29 Aug 2021 06:31 PM IST
सार

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार स्पेशल सेल ने बरमानी, मध्यप्रदेश निवासी राजेन्द्र सिंह बरनाला (22) और बबलू सिंह (30) को कराला-बरनाला रोड, रोहिणी से 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested an inter-state arms supplier seized 20 pistols and 50 live cartridges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर मौत के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का सदस्य है। उसके कब्जे से 20 पिस्टल व 50 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार स्पेशल सेल ने बरमानी, मध्यप्रदेश निवासी राजेन्द्र सिंह बरनाला (22) और बबलू सिंह (30) को कराला-बरनाला रोड, रोहिणी से 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 18 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व 60 कारतूस बरामद किए गए थे। राजेन्द्र सिंह बरनाला ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन


वह अपने बड़े भाई नरेन्द्र सिंह के साथ अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। वह अवैध हथियार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राची के अमन साहू को सप्लाई करता थ। वह 25 अगस्त को बवाना में अवैध हथियारों की खेप देने आए थे। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अमन साहू गिरोह का सदस्य विकास आनंद अवैध हथियारों की खेप लेकर दिल्ली आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह यादव की टीम ने जलगांव, महाराष्ट्र से झारखंड निवासी विकास आनंद (26) को 28 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 20 पिस्टल व 50 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा दो मोबाइल व एयरटेल के दो सिम बरामद किए गए।

  
विकास आनंद ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध हथियारों की खेप मध्यप्रदेश निवासी राजेन्द्र व नेहांग सिंह से लेता था। ये अमन साहू के कहने पर हथियार लेता था। ये इन लोगों से व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर बात करता था। विकास आनंद व अमन साहू दोनों क्लासमेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed