{"_id":"60bf914f8ebc3e16eb049aca","slug":"delhi-police-special-cell-arrested-50-thousand-prize-shooter-of-ashok-pradhan-gang-wanted-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्पेशल सेल ने अशोक प्रधान गिरोह के 50 हजार इनामी शूटर को दबोच, हत्या के मामले में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्पेशल सेल ने अशोक प्रधान गिरोह के 50 हजार इनामी शूटर को दबोच, हत्या के मामले में था वांछित
Tue, 08 Jun 2021 09:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:18 PM IST
सार
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अभिषेक उर्फ शेखू और राजेश उर्फ इमरान के साथ अशोक प्रधान गिरोह का सदस्य है। अशोक प्रधान गिरोह की काला जठेड़ी गिरोह से रंजिश है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अशेक प्रधान गिरोह के शार्प शूटर प्रिंस उर्फ अमन उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप उर्फ काला जठेड़ी गिरोह के सदस्य रोहित उर्फ केडी उर्फ सोनू की हत्या में वांछित था। दिल्ली पुलिस ने हत्या के इस केस में आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने इसके पास से 0.32 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि रोहित की हत्या में प्रिंस छह महीने से फरार है। इंस्पेक्टर शिव कुमार को चार जून को सूचना मिली थी कि प्रिंस नवोदय स्कूल, मुंगेशपुर कुतुब रोड पर आएगा। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार, कर्मवीर सिंह, पवन व एसआई राजेश कुमार की टीम ने घेराबंदी की और आरोपी कटेवरा गांव दिल्ली निवासी प्रिंस (23) को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अभिषेक उर्फ शेखू और राजेश उर्फ इमरान के साथ अशोक प्रधान गिरोह का सदस्य है। अशोक प्रधान गिरोह की काला जठेड़ी गिरोह से रंजिश है। अभिषेक की काला जठेड़ी गिरोह के प्रियावृत से रंजिश है। इन लोगों ने प्रियवृत उर्फकाला के घर पर जनवरी, 20 में धमकाने के लिए फायरिंग की थी। इनको लगता था कि उनके बारे में रोहित संदीप को सारी सूचनाएं देता है। इस कारण उसने साथी अभिषेक उर्फ शेखू, संजय उर्फमंडू और अंधा के साथ मिलकर दो बाइक पर गए और 26 दिसंबर, कटेवरा गांव के खेतों में रोहित की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
रोहित की हत्या से प्रियवृत व काला जठेड़ी का खून खोल गया और रोहित की हत्या का बदला लेने के लिए इन लोगों ने छह मार्च को शशी कादयान की कटेवरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शशी अभिषेक और इमरान का नजदीक साथी और अशोक प्रधान गिरोह का सदस्य था। अन्य केस में प्रियवृत ने गांव लिबासपुर, सोनीपत, हरियाणा में धोले की पिछले वर्ष हत्या कर दी थी। काला जठेड़ी व लारेंस विश्नोई के इशारे पर ये हत्या की गई थी।