फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police send notice to jamaties

दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल में रह रहे विदेशी जमातियों को भेजा नोटिस

Thu, 02 Jul 2020 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
delhi police send notice to jamaties
निजामुद्दीन मरकज (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पश्चिमी बंगाल में रह रहे विदेशी जमातियों को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में इन विदेशी जमातियों को एक सप्ताह के भीतर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। साथ ही कहा है कि जांच में शामिल नहीं पर जमातियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में जो विदेशी आए थे, उनमें करीब 10 फीसदी महिलाएं हैं। दिल्ली पुलिस ने इन विदेशी महिला जमातियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 2215 से ज्यादा विदेशी जमाती तब्लीगी मरकज में आए थे। इनमें से करीब 960 से ज्यादा विदेशी जमाती दिल्ली में रहे थे, जबकि बाकी महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश आदि राज्यों में चले गए थे। इनमें से कई राज्यों ने इन विदेशी जमातियों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में गृहमंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को ऐसे विदेशी जमातियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पश्चिमी बंगाल में रह रहे विदेशी जमातयों को नोटिस भेजा है और उन्हें एक सप्ताह में जांच में शामिल होने को कहा है। कानूनी नोटिस सीधे विदेशी जमातियों को भेजा गया है। पश्चिमी बंगाल सरकार को कोई जानकारी नहीं दी गई है। निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में आए 106 विदेशी जमाती पश्चिमी बंगाल चले गए थे। पश्चिमी बंगाल सरकार ने इन विदेशी जमातियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी जमातियों में करीब 10 फीसदी महिलाएं हैं-
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार तब्लीगी मरकज में जो विदेशी जमाती आए थे, उनमें करीब 10 फीसदी यानी करीब 60 महिलाएं हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं इंडोनेशिया की हैं। ज्यादातर विदेशी महिलाएं अपने बेटे या पति के साथ आई है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली में रुकीं सभी विदेशी महिलाओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed