लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था मनिंदरजीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनिंदरजीत सिंह (डच नागरिक और ब्रिटेन में बसे) है, जो देश छोड़कर जाने की फिराक में था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों में पर फर्सा से हमला करने वाले एक आरोपी खेमप्रीत सिंह को पकड़ा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरोपी मनिंदरजीत सिंह (डच नागरिक और ब्रिटेन में बसे) को आईजीआई एयरपोर्ट पर जाली दस्तावेजों पर भारत से भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा है। मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था। वह पहले से दो आपराधिक मामलों में वांछित था।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाल किला हिंसा मामले में आरोपी मनिंदरजीत सिंह शामिल था। वह भाला लेकर लाल किला पहुंचा था। दिल्ली पुलिस ने मनिंदरजीत की तलाश में पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका था।
Two persons -- Maninderjit Singh (a Dutch national settled in Birmingham, UK) (in pic 1) & Khempreet Singh ( in pic 2) -- have been arrested in connection with the Jan 26 Red Fort violence case: Delhi Police Crime Branch
— ANI (@ANI) March 10, 2021
(Photo source -- Crime Branch) pic.twitter.com/kawXEygA11
Maninderjit is a habitual criminal and was arrested from Delhi airport when he was trying to flee on forged travel documents. Accused Khempreet had assaulted police personnel on duty inside the walls of Red Fort with spear: Delhi Police Crime Branch
— ANI (@ANI) March 10, 2021
लुधियाना से खरीदे गए थे धार्मिक झंडे
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) प्रवीर रंजन ने बताया कि साजिश के तहत लालकिले पर झंडा लगाने वाला ग्रुप ही इन्हें पंजाब के लुधियाना से भारी संख्या में खरीदकर लाया था। झंडे तैयार करने के लिए काफी पहले ऑर्डर दे दिया गया था। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने लुधियाना जाकर दुकानदार से पूछताछ व जांच की है।
लालकिला हिंसा में गिरफ्तार इकबाल सिंह ज्यादातर शीशगंज गुरुद्वारे में रुका था। वह 25 फरवरी के अलावा 22 व 23 फरवरी को भी शीशगंज गुरुद्वारे में गया था। उसने धार्मिक पोस्टर भी पंजाब में छपवाए थे। इन पोस्टरों पर धार्मिक नेताओं के फोटो व स्लोगन लिखे हुए थे। ये पोस्टर उसने सिंघु बॉर्डर पर लगाए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लालकिले पर किसी तरह का धार्मिक पोस्टर नहीं मिला है। इन्हें सिंघु बॉर्डर पर लगाकर फतह दिवस मनाने की तैयारी की गई थी। धार्मिक झंडा लगाने वाले कुछ आरोपी खालिस्तान की विचारधारा से सहमति रखते हैं। इनके आतंकियों के साथ संपर्क की भी जांच चल रही है। देखा जा रहा है कि आरोपियों के व्हाट्स एप ग्रुप का एडमिन कौन है। दिल्ली पुलिस लालकिला हिंसा मामले में दीप सिद्धू व इकबाल सिंह समेत काफी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच-पड़ताल में इस मामले को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं।