फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police cordoned off Nizamuddin Area

निजामुद्दीन के पूरे इलाके को पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया

Tue, 31 Mar 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
delhi police cordoned off Nizamuddin Area
नई दिल्ली। मरकज में 1500 से अधिक लोगों के रुकने की शिकायत पर पुलिस ने पूरे निजामुुद्दीन इलाके को मंगलवार को सील कर दिया। पुलिस लोगों से घरों में रहने की अपील करने के साथ उनकी मेडिकल टीम से जांच करवा रही है। वहीं सैनिटाइजेशन करवाकर संक्रमण से बचाव का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व अर्धसैनिक बल इलाके में गश्त कर रहे हैं। लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन

निजामुद्दीन स्थित मरकज में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। लोगों की जांच के लिए पुलिस के साथ मेडिकल टीम मौके तैनात हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। पुलिस बैरिकेड लगाकर आने-जाने वाले से पूछताछ कर रही है। वहीं जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि अभी जांच जारी है और मरकज से लोगों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

निजामुद्दीन थाना मरकज से बिल्कुल सटा हुआ है। यहां 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। मरकज से कोरोना वायरस के फैलने की सूचना के बाद थाने के पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। डॉक्टरों की टीम थाने में तैनात सभी पुुलिसकर्मियों की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि थाने के पुलिस वालों को कुछ दिनों के लिए दूसरे लोगों से मिलने-जुलने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed