फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police conducts inquiry against AAP MLA Dilip Pandey

दिल्ली: आप विधायक से पूछताछ करना चाहती है पुलिस, दिलीप पांडे बोले-जल्द ही जवाब भेज दूंगा

Wed, 12 May 2021 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 May 2021 11:17 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। उसने इस मामले से जुड़े आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे से मंगलवार को पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन उनका फोन बंद जा रहा था। 
 

विज्ञापन
Delhi Police conducts inquiry against AAP MLA Dilip Pandey
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में कोविड दवाओं और ऑक्सीजन के अवैध वितरण व स्टॉक करने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। उसने इस मामले से जुड़े आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे से मंगलवार को पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन उनका फोन बंद जा रहा था। 
विज्ञापन


इसलिए दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी ने दिलीप पांडे के पीए से बात की। बाद में एक वकील ने दिल्ली पुलिस से फोन कर कहा कि बुधवार को वह इस मामले में दिलीप पांडे का जवाब पेश करेंगे। दूसरी तरफ दिलीप पांडे ने इस मामले में एक ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा है कि मोदी राज में किसी की मदद करना भी गुनाह है। मेरा पूरा परिवार कोरोना की चपेट में है। ऐसे में उनके पास क्राइम ब्रांच की टीम यह पूछने आई थी कि उन्होंने लोगों की मदद कैसे कर दी? जल्द ही पुलिस को जवाब भेज दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed