दिल्ली: बरेली से लाई गई तीन करोड़ की हेरोइन पुलिस ने पकड़ी, दो गिरफ्तार
आरोपियों ने बताया कि वह बरेली के राशिद उर्फ गुलाब खान नामक तस्कर के लिए कैरियर का काम करते थे। राशिद से हेरोइन लेकर वह दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में महिला तस्कर शरीफा को पहुंचानी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से टैक्सी भी बरामद की है, जिसमें आरोपी हेरोइन लेकर दिल्ली आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी-उत्तरी जिला के नारकोटिक्स सेल ने तीन करोड़ की हेरोइन के साथ दो बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रघुबीर नगर निवासी जगदीश (28) और शेख आसिफ (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह बरेली के राशिद उर्फ गुलाब खान नामक तस्कर के लिए कैरियर का काम करते थे। राशिद से हेरोइन लेकर वह दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में महिला तस्कर शरीफा को पहुंचानी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से टैक्सी भी बरामद की है, जिसमें आरोपी हेरोइन लेकर दिल्ली आए थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
भलस्वा डेयरी में आने वाली थी हेरोइन
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भलस्वा डेयरी इलाके में मादक पदार्थ के साथ आने वाले हैं। सूचना के बाद जिले के नारकोटिक्स सेल ने मामले की जांच शुरू की। देर रात करीब 10.30 बजे झंडा चौक, नया पुल भलस्वा में एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने टैक्सी चालक शेख आसिफ और उसके साथी जगदीश को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान आसिफ और जगदीश ने बताया कि वह बरेली के राशिद के लिए काम करते हैं। इनका काम दिल्ली के लोकल ड्रग तस्करों से पैसे लेकर उनको हेरोइन लाकर देना है। बरामद हेरोइन भलस्वा डेयरी में मादक पदार्थ का धंधा करने वाली शरीफा नामक महिला के लिए लाए थे। शरीफा पार्टनर मोहम्मद जाबिर और उसकी बहन सुरैया पहले ही तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं। आसिफ के खिलाफ पहले एक मामला दर्ज है।