फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrests junk dealer who sent the stolen mobile phone to jharkhand to evade arrest

चोरी व लूट के मोबाइल छह माह बाद भेज देता था झारखंड, कबाड़ी गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrests junk dealer who sent the stolen mobile phone to jharkhand to evade arrest
नई दिल्ली। चोरी और लूटे गए मोबाइल को झारखंड में ठिकाने लगाने वाले एक कबाड़ी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिथुन (29) के रूप में हुई है। मोबाइल पकड़े न जाएं, इसलिए आरोपी छह माह अपने पास मोबाइल रखकर उसे आगे बेचता था। आरोपी की गिरफ्तारी एक नाबालिग के पकड़े जाने के बाद हुई। पुलिस ने दोनों से कुल सात मोबाइल फोन व एक पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस मिथुन से ये पता लगा रही है कि वह अब तक कितने मोबाइल झारखंड भेज चुका है। पुलिस ने आरोपी के गोदाम से मोबाइल के अलावा भारी मात्रा में चोरी का और भी सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. साथियासुंदरम ने बताया कि 9 जून को जयवीर नामक एक शख्स ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत शाहदरा थाने में दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस को पता चला कि वारदात एक नाबालिग ने की है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। उससे चोरी के पांच फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह चोरी के मोबाइल गाजियाबाद निवासी मिथुन को बेहद कम दामों में बेचता है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पार्श्वनाथ मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन व एक पिस्टल बरामद हुई। बाद में आरोपी के घर से चोरी का बाकी सामान भी बरामद कर लिया गया। आरोपी झारखंड का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed