फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested husband and wife Couple used to rob from bike

पत्नी को बाइक पर साथ बैठाकर करता था झपटमारी, पुलिस को चकमा देने के लिए करता था ये काम

Wed, 24 Feb 2021 12:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested husband and wife Couple used to rob from bike
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के संगम विहार में रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी व दोस्त के साथ बाइक से झपटमारी करता था। तिगड़ी थाना पुलिस ने युवक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके दोस्त हिमांशु की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


आरोपी युवक आस मोहम्मद उर्फ आशु पत्नी को साथ लेकर इसलिए झपटमारी करता था ताकि पुलिस को संदेह न हो। आस मोहम्मद के खिलाफ ओखला थाने में दस से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक दिन पहले छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार झपटमारी की वारदातों को देखते हुए एसीपी अखिलेश्वर स्वरूप यादव व थानाध्यक्ष रामफूल मीणा की देखरेख में इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई राकेश व हवदार सुरेन्द्र की टीम गठित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये टीम 22 फरवरी को जब हुसैन चौक, तिगड़ी में गश्त कर रही थी तभी एसआई राकेश कुमार को झपटमारी करने वाले आस मोहम्मद व उसकी पत्नी काजल के बारे में सूचना मिली थी। एसआई राकेश की टीम ने तिगड़ी टीम पाइंट एमबी रोड पर घेराबंदी पति एल-ब्लाक, चर्च कॉलोनी, संगम विहार निवासी आस मोहम्मद(22) और उसकी पत्नी काजल(20) को गिरफ्तार कर लिया। 
 

इनके कब्जे से सैनिक फार्म इलाके से 20 फरवरी को छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पत्नी की भूमिका सैनिक फार्म इलाके में की गई वारदात में सामने आ रही है। आस मोहम्मद के खिलाफ ओखला थाने में दस से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed