{"_id":"5f285a0c8ebc3e9f65618702","slug":"delhi-police-arrest-four-thugs-ashram-news-noi5275554148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट के बंडल से धोखाधड़ी करने वाला गैंग गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे अपना निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट के बंडल से धोखाधड़ी करने वाला गैंग गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे अपना निशाना
Tue, 04 Aug 2020 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिले की आरके पुरम पुलिस ने रविवार को नकली नोट के बंडल के जरिए ठगी करने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश बुजुर्ग महिलाओं को नकली नोट थमाकर उनकी सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए चारों आरोपी लंबे वक्त से ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन्हें दबोचा है।
डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि इन आरोपियों के नाम रोहित, अर्जुन, धर्म उर्फ बच्चा तथा चुलबुल हैं। आरके पुरम कामाकोटी मार्ग पर 20 जुलाई को सुबह के वक्त एक 50 साल की अर्चना नामक महिला से सोने की ज्वेलरी लेकर कुछ लोगों ने नकली नोट का बंडल थमा दिया था। पीड़िता ने जब घर जाकर देखा तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास का हुआ। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो संदिग्ध महिला से बातचीत करते हुए नजर आये। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान कामाकोटी मार्ग पर कुछ संदिग्ध लोगों की कार को चेकिंग के लिए रोका गया। रुकने का इशारा करने पर कार चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने आरोपियों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
कार में बैठे लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध के रूप में रूप मेें हो गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ से की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम रोहित, अर्जुन और धर्म उर्फ बच्चा बताया। कार चालक चुलबुल भी धोखाधड़ी में शामिल में पाया गया।