{"_id":"63f0208f4f0f221b1e0328be","slug":"delhi-police-and-ndmc-raahgiri-day-on-sunday-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली पुलिस और एनडीएमसी का राहगीरी दिवस रविवार को, कनॉट प्लेस आने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली पुलिस और एनडीएमसी का राहगीरी दिवस रविवार को, कनॉट प्लेस आने से बचें
Sat, 18 Feb 2023 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police
पुलिस व एनडीएमसी 19 फरवरी को कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक राहगीरी आयोजित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस सप्ताह समारोह-2023 का हिस्सा है। इसमें बड़े पैमाने पर लोगों के शािमल होने की उम्मीद है। ऐसे में कनॉट प्लेस में जाम लगने की संभावना है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कनॉट प्लेस के इनर सर्किल व आउटर सर्किल से इनर सर्किल तक प्रवेश करने वाले किसी भी रेडियल सड़क पर किसी भी वाहन को राहगीरी के समय प्रवेश व अवैध पार्किंग की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन