फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police action on si brother-in-law restaurant over loud sound music system play late night

पुलिस वाला 'जीजा' न आया काम: साले के रेस्टोरेंट पर कार्रवाई से भड़का एसआई, थाने में खूब किया हंगामा, दी वर्दी उतरवाने की धमकी

Wed, 02 Mar 2022 08:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 02 Mar 2022 08:35 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एसआई मंडावली थाने में तैनात है। इनका साला प्रीत विहार के एफ ब्लॉक में रेस्टोरेंट चलाता है। सोमवार देर रात 1.30 बजे रेस्टोरेंट में तेज आवाज में संगीत चल रहा था। इसकी आवाज दूर तक जा रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दे दी। 

विज्ञापन
delhi police action on si brother-in-law restaurant over loud sound music system play late night
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाने में दिल्ली पुलिस के एक एसआई ने खूब हंगामा किया। दरअसल एसआई के साले का प्रीत विहार इलाके में रेस्टोरेंट है। देर रात करीब 1.30 बजे रेस्टोरेंट में तेज आवाज में संगीत बज रहा था। किसी ने पीसीआर कॉल की तो थाने का स्टाफ साले के रेस्टोरेंट से म्यूजिक सिस्टम जब्त कर थाने ले आई। एसआई को पता चला तो वह प्रीत विहार थाने पहुंच गया। एसआई साले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करने लगा। थाने के जूनियर स्टाफ को आरोपी ने रौब दिखाकर धमकाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी आए तो वह उनसे भी बदसलूकी करने लगा। एक्शन लेते हुए डीपी एक्ट में कार्रवाई कर दी गई। बदसलूकी करने की रिपोर्ट भी एसीपी, डीसीपी समेत दूसरे अधिकारियों को सौंप दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एसआई मंडावली थाने में तैनात है। इनका साला प्रीत विहार के एफ ब्लॉक में रेस्टोरेंट चलाता है। सोमवार देर रात 1.30 बजे रेस्टोरेंट में तेज आवाज में संगीत चल रहा था। इसकी आवाज दूर तक जा रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दे दी। तुरंत लोकल पुलिस वहां पहुंची और म्यूजिक सिस्टम जब्त कर थाने ले आई। एसआई को इसका पता चला तो वह रात को ही प्रीत विहार थाने पहुंच गया। वह वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से साले के खिलाफ काई कार्रवाई न करने के लिए कहने लगा। स्टाफ ने मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। वह ड्यूटी अफसर व बाकी जवानों से बदसलूकी करने लगा। यहां तक उनको वर्दी उतरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस दौरान एक इंस्पेक्टर वहां पहुंचे तो आरोपी ने उनको भी अपशब्द कह दिए। आरोपी खूब हंगामा कर वहां से चला गया। थाने में आरोपी के साले के खिलाफ डीपी एक्ट में कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों को मामला संज्ञान में लाया गया। बाद में इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर पुलिस अधिकारियों को सौं दी गई। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की बात की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी एसआई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई से इंकार नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed