फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi PM Modi to inaugurate 3024 EWS flats in Kalkaji hand over keys to eligible beneficiaries

Delhi: पीएम ने कालकाजी में बने EWS फ्लैट्स का किया उद्घाटन, पात्र लाभार्थियों को सौंपी चाबियां

Wed, 02 Nov 2022 05:22 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 05:22 PM IST
सार

DDA ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलोरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में ऐसे तीन प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। कालकाजी विस्तार परियोजना के अंतर्गत कालकाजी स्थित भूमिहीन शिविर, नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर नाम के तीन झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों के समूहों का यथास्थान पुनर्वास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi PM Modi to inaugurate 3024 EWS flats in Kalkaji hand over keys to eligible beneficiaries
पात्र लाभार्थियों को चाबी सौंपते पीएम मोदी - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्लमवासियों के पुनर्वास के लिए नवनिर्मित 3,024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस दौरान लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी भी सौंपी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली के गरीब परिवारों को पक्का घर देने का ये जो अभियान शुरू हुआ है। सिर्फ कालकाजी एक्सटेंशन के पहले फेज में ही 3 हजार से ज्यादा घर तैयार कर लिए गए हैं। बहुत जल्द यहां रह रहे बाकी परिवारों को भी नए घर में गृह प्रवेश का मौका मिलेगा। 

गरीब भाई-बहनों के लिए आज बहुत बड़ा दिन
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के सैकड़ों परिवारों के लिए, हजारों गरीब हमारे भाई-बहनों के लिए, ये बहुत बड़ा दिन है। वर्षों से जो परिवार दिल्ली की झुग्गियों में रह रहे थे, आज उनके लिए, एक प्रकार से उनके जीवन की नई शुरुआत होने जा रही है। 

आज देश की नीतियों के केंद्र में गरीब
आज देश में जो सरकार है, वो गरीब की सरकार है। इसलिए वो गरीब को अपने हाल पर नहीं छोड़ सकती। आज देश की नीतियों के केंद्र में गरीब हैं। आज देश के निर्णयों के केंद्र में गरीब हैं। विशेषकर शहर में रहने वाले गरीब भाई-बहनों पर भी हमारी सरकार उतना ही ध्यान दे रही है।

'वन नेशन, वन राशन कार्ड' व्यवस्था ने आसान किया जीवन
हमारे गरीब साथियों को एक बड़ी दिक्कत राशन कार्ड से जुड़ी अव्यवस्थाओं से भी होती थी। हमने 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' की व्यवस्था करके दिल्ली के गरीबों का जीवन आसान बनाया है। इस वैश्विक संकट के समय में दिल्ली के लाखों गरीबों को केंद्र सरकार पिछले दो साल से मुफ्त राशन दे रही है।

दवाइयों का खर्च कम करने के लिए दी जन औषधि केंद्र की सुविधा 
दिल्ली में 40 लाख से ज्यादा गरीबों को बीमा सुरक्षा कवच दिया है। दवाइयों का खर्च कम करने के लिए 'जन औषधि केंद्र' की सुविधा है। जब जीवन में सुरक्षा होती है तो गरीब निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए जी जान से जुट जाता है।


दिल्ली विकास प्राधिकरण ने किया इन आवासों का निर्माण
कालकाजी में तैयार किए गए ये आवास इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत निर्मित किए गए हैं और इनका निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने किया है। पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री भूमिहीन कैंप के वासियों को यहां स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपी गई।


सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 376 झुग्गी झोपड़ी समूहों में इन-सीटू झुग्गी पुनर्वास का काम किया जा रहा है। पुनर्वास प्रोजेक्ट का मकसद झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को उचित सुविधाओं के साथ एक बेहतर और स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है।

 

यह है पूरा प्रोजेक्ट

DDA ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलोरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में ऐसे तीन प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। कालकाजी विस्तार परियोजना के अंतर्गत कालकाजी स्थित भूमिहीन शिविर, नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर नाम के तीन झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों के समूहों का यथास्थान पुनर्वास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसमें पहले चरण के तहत, पास के ही खाली कॉमर्शियल सेंटर साइट पर 3024 EWS फ्लैटों का कंस्ट्रक्शन किया गया है। फ्लैट सभी नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं, जिसमें विट्रिफाइड फर्श टाइल्स, सिरेमिक टाइल्स, रसोई में उदयपुर ग्रीन मार्बल काउंटर लगाया गया है

मिली जानकारी के अनुसार भूमिहीन शिविर में झुग्गी-झोपड़ी वाली जगह को भूमिहीन शिविर के लाभार्थियों को नए बने हुए EWS फ्लैटों में पुनर्वासित करके खाली किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में खाली हुई जगह का उपयोग नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed