फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : People were desperate to get a glimpse of the new Parliament House

New Parliament Building : नए संसद भवन की झलक पाने को बेताब दिखे लोग, हर कोई करना चाहता था एक बार दीदार

Mon, 29 May 2023 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 04:02 AM IST
सार

देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी इसकी सुंदरता को निहारने के लिए पहुंच रहे थे। हर कोई इसकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। सप्ताहांत होने की वजह से दोपहर से ही यहां लोगों का हुजूम पहुंचने लगा था। जैसे-जैसे दिन ढल रहा था वैसे ही लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी। शाम को यहां का माहौल देखने लायक था। 

विज्ञापन
Delhi : People were desperate to get a glimpse of the new Parliament House
नया संसद भवन बना पर्यटन का केंद्र... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्धाटन के बाद काफी संख्या में लोग नए संसद भवन को देखने पहुंचे। देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी इसकी सुंदरता को निहारने के लिए पहुंच रहे थे। हर कोई इसकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। सप्ताहांत होने की वजह से दोपहर से ही यहां लोगों का हुजूम पहुंचने लगा था। जैसे-जैसे दिन ढल रहा था वैसे ही लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी। शाम को यहां का माहौल देखने लायक था। 

विज्ञापन


संसद भवन को देखने पहुंच रहे लोगों में गर्व की अनुभूति को देखी गई। कोई दोस्तों के साथ तो कोई अपने बच्चों व परिवार के साथ यहां पहुंच रहा था। बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग इस पल को अपनी आंखों व मोबाइल फोन में सेल्फी के जरिये कैद करते नजर आए। शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से नहाये नए संसद भवन का मनोरम दृश्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन


संसद भवन का उद्घाटन समारोह संपन्न होने के बाद इसको बाहर से देखने के लिए लोगों का तांता लग गया था। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इंडिया गेट घूमने आने वाले लोग भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे थे। शाम को लोगों की इतनी भीड़ बढ़ गई थी कि सुरक्षा बलों को लोगों से यहां से जाने की अपील करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने लोगों से कहा कि अगर आपने तस्वीरें ले ली हो तो घर की ओर जाएं। लोग न सिर्फ खुद यहां का दृश्य देख रहे थे, बल्कि वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों को भी इसे दिखा रहे थे। लोग यहां बात करते साफ सुनाई दे रहे थे कि यह किसी अजूबे से कम नहीं है। यहां युवाओं की सबसे अधिक संख्या देखने को मिली। जो कोई भी इस रास्ते की ओर से गुजर रहा था वह अपना वाहन रोक कर इसकी एक झलक देखकर ही आगे बढ़ रहा था।

मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह खास पल मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता हूं। मैं पुराने संसद भवन को भी देख चुका हूं और अब नए संसद भवन को देखना खुशी की बात है। यह भारतीय कला और संस्कृति का भी पूर्ण रूप से परिचय देता है।
-एल आर लखेरा, पर्यटक, देहरादून

यह कार्य केवल पीएम मोदी ही कर सकते हैं। यह केवल एक भवन ही नहीं बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है। समय की जरूरतों के हिसाब से नया संसद भवन बनाना जरूरी था। यह सभी देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने क्षण है।

-सतनाम होरा, पर्यटक, देहरादून

देश की जिस रूप से जनसंख्या बढ़ रही है उस तरह हमें जनप्रतिनिधियों की संख्या भी बढ़ाने की आवश्यकता है। यहां इनके लिए प्राप्त जगह है। -दीपक निर्मल, पर्यटक, लखनऊ

यहां आने में थोड़ी परेशानी तो हुई, लेकिन इसकी झलक पाना बहुत जरूरी था। मैं अपने परिवार के साथ यहां आई हूं। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।
-रिया, पर्यटक , लाजपत नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed