फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: PCR call on stealing five tomatoes in Najafgarh vegetable market

Delhi : नजफगढ़ सब्जी मंडी में महिला ने चुराये पांच टमाटर, दुकानदार ने पुलिस को बुलाया, हिरासत में महिला

Sun, 16 Jul 2023 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Jul 2023 01:41 AM IST
सार

नजफगढ़ की एक सब्जी मंडी में महिला ने सब्जी विक्रेता के 4 से 5 टमाटर चुरा लिए। सब्जी विक्रेता मनोज ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Delhi: PCR call on stealing five tomatoes in Najafgarh vegetable market
tomato - फोटो : संवाद

विस्तार

आसमान छूते भावों के बीच टमाटर चोरी होने का मामला सामने आया है। नजफगढ़ की एक सब्जी मंडी में महिला ने सब्जी विक्रेता के 4 से 5 टमाटर चुरा लिए। सब्जी विक्रेता मनोज ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। थाने में सब्जी विक्रेता ने करीब पांच किलो टमाटर चोरी होने की शिकायत दी। कई घंटे चले विवाद के बाद महिला ने जब सब्जी विक्रेता को 700 रुपये दिए, तब जाकर दोनों पक्षों में लिखित राजीनामा हुआ।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सब्जी विक्रेता मनोज ने पुलिस को पीसीआर कॉल कर सूचना दी कि नजफगढ़ सब्जी मंडी में एक महिला ने उसके 4 से 5 टमाटर चुरा लिए हैं। घटना की डीडी इंट्री नंबर-0051, दर्ज कर नजफगढ़ थाने से हवलदार सूरज मौके पर पहुंचे और फुटेज देख महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बाद में पता लगा कि घटना द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाने की है। यहां पर सब्जी विक्रेता मनोज ने पुलिस को बताया कि उसके कुल पांच किलो टमाटर चोरी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाया और कानूनी कार्रवाई होने बात कही। इसके बाद महिला ने मनोज को 700 रुपये दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों से राजीनामा लिखवा कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि वह ढांसा गांव में सब्जी की दुकान लगाता है। चोरी किए टमाटरों की कीमत 1000 रुपये से ज्यादा थी। घटना के दिन दिल्ली में टमाटर 200 रुपये किलो थोक बाजार में बिका। हालांकि फिलहाल टमाटर थोक बाजार में 100 से 120 रुपये किलो और खुदरा बाजार में 150 से 150 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed