फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: One and a half lakh prize crook got shot in an encounter with crime branch house was demolished by a bulldozer in UP

दिल्ली: क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ में डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को लगी गोली, यूपी में बुल्डोजर से गिराया गया था परवेज का घर

Tue, 29 Mar 2022 08:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 29 Mar 2022 08:57 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में पुलिस टीम ने 27 मार्च की रात न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास नाले के नजदीक घेराबंदी की और परवेज के आने पर उसे रोका तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसे एक गोली लग गई।

विज्ञापन
Delhi: One and a half lakh prize crook got shot in an encounter with crime branch house was demolished by a bulldozer in UP
दिल्ली क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में यूपी का इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर के मोहल्ला मक्की नगर निवासी इनामी बदमाश परवेज सैफी उर्फ शातिर (32) दुबई की लाइफ-स्टाइल से इतना प्रभावित हुआ कि वह अपराध की दुनिया में उतर गया और बहुत जल्द उसने यूपी में अपना नाम कमा लिया। यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर में उसके घर पर बुल्डोजर चलवा दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने परवेज सैफी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक गोली उसके पैर में लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दिल्ली में छिपा हुआ था।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच डीसीपी दीपक यादव के अनुसार आईएससी में तैनात एसीपी उमेश बड़थ्वाल की टीम को सूचना मिली थी कि तीन राज्यों में वांछित बदमाश परवेज सैफी दिल्ली में छिपा हुआ है। मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में रेनू चौधरी की शिकायत पर 27 अप्रैल, 2021 को मामला दर्ज हुआ था कि दो बदमाश इलेक्ट्रीशियन बनकर घर में घुसे और अपने तीन साथियों के साथ हथियारों के बल पर ज्वेलरी व कैश लूट लिया। परवेज घर के बाहर खड़ा रहा था।

विज्ञापन

यूपी में 1.5 लाख का इनाम है घोषित

स्थानीय थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि परवेज फरार था। मुरादाबाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। हाइवे पर 14.90 लाख रुपये लूटने के मामले में मेरठ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन को पता लगा कि परवेज ट्रांस-यमुना इलाके में छिपा हुआ है। बाद में ये पता लगा कि वह अक्षरधाम मंदिर व न्यू अशोक नगर के पास आएगा और वह अक्षरधाम से गुजरेगा।

एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर समेंद्र मोहन, एसआई रामफल व एसआई मुकेश कुमार की पुलिस टीम ने न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास नाले के नजदीक घेराबंदी की। 27 मार्च की रात स्कूटी पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एएसआई नरेंद्र व समय सिंह ने भी अपने बचाव में गोली चलाई। एक गोली परवेज के सीधे पैर में नीचे लगी।

उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, .32 बोर के दो कारतूस, 9एमएम के तीन कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन

दुबई की लाइफ स्टाइल से प्रभावित हो गया था

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहल्ला मक्कीपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी परवेज कक्षा छह तक पढ़ा है। पहले वह जेसीबी ऑपरेटर था। वर्ष 2013 में परवेज दुबई चला गया था। वहां पर वर्ष 2018 तक जेसीबी ऑपरेटर का काम लगा था। इसके बाद ये गांव वापस आ गया। वह दुबई में वहां की लाइफ स्टाइल से बहुत प्रभावित हो गया था।

दुबई वाली लाइफस्टाइल को जीने के लिए वह सहारनपुर, यूपी निवासी शाहिद के साथ अपराध की दुनिया में उतर गया। इसके बाद उसने ट्रांस यमुना के गैंगस्टर शाबिर चौधरी से हाथ मिला लिया था। परवेज के खिलाफ दिल्ली व यूपी में 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी ने हरिद्वार एसओजी और मीरपुर पुलिस स्टेशन, मुजफ्फरनगर में पुलिस टीम पर गोली चला दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed