फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Now the school will reach the children the bus has been made Anganwadi center Latest News Update 

दिल्ली: अब बच्चों के पास पहुंचेगा स्कूल, बस को बनाया गया आंगनबाड़ी सेंटर

Mon, 11 Oct 2021 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Oct 2021 10:35 PM IST
सार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सीसोदिया ने कहा है कि कोरोना काल ने हमें यह सिखाया है कि जीवन के कठिन से कठिन दौर मे भी जिंदगी को आगे कैसे बढ़ाना है और मुश्किलों पर जीत कैसे हासिल करनी है।

विज्ञापन
Delhi Now the school will reach the children the bus has been made Anganwadi center Latest News Update 
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र मे एक और ऐसी पहल की है जो आने वाले समय मे देश के दूसरे राज्यों के लिए आदर्श बन सकती है। इसके अंतर्गत देश के उन गरीब-पिछड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने की कोशिश की जाएगी, जो किन्हीं कारणों से आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने अब कुछ बसों मे आंगनबाड़ी केंद्र शुरू कर दिया है। ये चलते-फिरते आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के घरों के आसपास की एक जगह पर पहुंचेंगे और उन्हें पढ़ाकर वापस आ जाएंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सीसोदिया ने कहा है कि कोरोना काल ने हमें यह सिखाया है कि जीवन के कठिन से कठिन दौर मे भी जिंदगी को आगे कैसे बढ़ाना है और मुश्किलों पर जीत कैसे हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के गुजरने के बाद भी अलग-अलग कारणों से अनेक बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि शुरुआती उम्र से लेकर छह साल तक के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहने पाएं। इसे ध्यान में रखते हुए ही आंगनबाड़ी ऑन व्हील्स का विचार अपनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed