फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news Woman sub-inspector badly injured after being hit by Chinese manja

दिल्ली: महिला एसआई चीनी मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी, माथे और नाक के पास लगा गहरा कट

Fri, 22 Oct 2021 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Oct 2021 08:26 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की महिला एसआई चीनी मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गईं। माथे और नाके के पास गहरा कट लगा है। पीड़ित खुद ही ऑटो में बैठकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर दरियागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Delhi news Woman sub-inspector badly injured after being hit by Chinese manja
घायल महिला एसआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाख प्रयासों के बाद राजधानी में चीनी मांझे पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। अक्सर कोई न कोई इसकी चपेट में आकर घायल हो ही जाता है। मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में ऐसे ही एक मामले में दिल्ली पुलिस की महिला एसआई बुरी तरह जख्मी गई। 
विज्ञापन


हादसे में उनके माथे और नाक पर गहरा कट लग गया। पीड़िता सरोजनी (48) खुद ही ऑटो में बैठकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज हुआ। सरोजनी के कई टांके लगे हैं। मामले की सूचना मिलते ही दरियागंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। बाद में उनका बयान लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरोजनी दिल्ली पुलिस में एसआई तैनात हैं। फिलहाल उनकी तैनाती दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के दरियागंज ट्रैफिक सर्किल में है। वह परिवार के साथ रोहिणी में रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सरोजनी की दोपहर 3.00 बजे से रात 11.00 बजे की बीच ड्यूटी थी। दोपहर करीब 2.45 बजे वह स्कूटी से अपनी ड्यूटी पर आ रही थीं। जैसे ही वह राजघाट से अंबेडकर स्टेडियम की ओर बढ़ी, उसी दौरान बस टर्मिलन के गेट के पास अचानक उनके हेलमेट पर चीनी मांझा उलझ गया। 

सरोजनी ने हॉफ हेलमेट लगाया हुआ था। जैसे ही वह आगे बढ़ी मांझे से उनका माथा और नाक पर गहरा कट लग गया, उन्होंने किसी तरह स्कूटी रोकी। उनके माथे से खून बहने लगा। तुरंत उन्होंने एक ऑटो रोका और सीधे अस्पताल पहुंच गई।

सूचना मिलते ही सरोजनी के बाकी साथी अस्पताल पहुंच गए। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद दरियागंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed